hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मासूम के साथ दरिंदगी पर कांग्रेसियों ने बोला हल्ला: सीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
दुर्ग:  छः वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना से गुस्साए कांग्रेसियों ने बीजापुर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, राज्य की लचर कानून-व्यवस्था और गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे लगातार दुष्कर्म की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।”

 धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मिलकर राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग की।

 

संबंधित पोस्ट

बालोद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा ने किया जनसंपर्क,  जनता के बीच पहुंच ले रहे है आशीर्वाद,,

Chunesh Sahu

निलंबित सचिव कर रहे हैं खुल कर पंचायत मे काम. सी ई ओ बालोद के आदेश का किया जा रहा है उल्लंघन…

Chunesh Sahu

ऑटो-टैक्सी व्यवस्था होगी व्यवस्थित, नए बस स्टेण्ड पर फोकस यातायात प्रभारी ने ट्रांसपोर्ट संघों की बैठक , बैठक लेकर सहयोग की अपील की 

Sakshi Bansod

शासकीय प्राथमिक शाला भंडार में छात्र-छात्राओं ने लगाए अपने मनपसंद पौधे, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम

hindmedianews

ग्राम डूमरपाली में तहसीलदार की मनमानी: केशव पटेल का मकान तोड़ा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Chunesh Sahu

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज “एनीमिया मुक्त भारत” की ओर कबीरधाम के बढ़ते कदम, 350 से अधिक महिलाओं को मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

Sakshi Bansod