hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

ग्राम डूमरपाली में तहसीलदार की मनमानी: केशव पटेल का मकान तोड़ा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ग्राम डूमरपाली में तहसीलदार की मनमानी: केशव पटेल का मकान तोड़ा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

, छत्तीसगढ़: धमतरी जिला विकासखंड मगरलोड के ग्राम डूमरपाली के निवासी केशव पटेल, पिता मिलन पटेल ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है। केशव के अनुसार, खसरा नंबर 7.578, रकबा 0.8 हेक्टेयर के 0.02 हेक्टेयर हिस्से पर उनका अतिक्रमण था। इसके लिए न्यायालय ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत 28 अगस्त 2025 को नोटिस जारी कर बाउंड्री वाल हटाने का आदेश दिया था।

आदेश के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को केवल बाउंड्री वाल हटाने की कार्रवाई प्रस्तावित थी। हालांकि, केशव का आरोप है कि तहसीलदार ने मनमाने तरीके से उसी दिन, जो शनिवार को कार्यालयीन अवकाश था, उनके पूरे मकान को तोड़ दिया। इस कार्रवाई में उनके घरेलू सामान, ट्रैक्टर, रोटावेटर, मोटर पंप सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं मलबे में दब गईं। केशव ने दावा किया कि यह कार्रवाई ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत के दबाव में की गई।

केशव ने प्रशासन से मांग की है कि उनके मकान और सामान के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, उन्होंने तहसीलदार की इस “मनमानी” के लिए तत्काल निलंबन की मांग की है। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर विवाद को जन्म दे दिया है, और ग्रामवासियों में भी इस कार्रवाई को लेकर असंतोष व्याप्त है।

वहीं अपर कलेक्टर रीता यादव ने कहा है कि मामले को तहसीलदार के आदेश को देखने के बाद उचित कार्यवाही की बात कही है।

 

संबंधित पोस्ट

कोतरी हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘पहल 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों को दिया प्रतियोगी परीक्षाओं व सामाजिक विषयों का मार्गदर्शन

rakeshbhaskar

.

hindmedianews

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी किया भव्य स्वागत समारोह में पंडरिया से आनंद सिंह भी पहुंच किए स्वागत

hindmedianews

कर्मा जयंती, रामजानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गोटुल स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित. कार्यक्रम में हुए शामिल.   अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो गुरुर हुए शामिल. 

Chunesh Sahu

*छ ग कलार महासभा रायगढ लैलूंगा परिक्षेत्र की निर्विरोध अध्यक्ष बनी संतोषी गणेश डनसेना* *समाज के विकास लिए हमेशा तत्पर रहूंगी-संतोषी गणेश डनसेना*

Chunesh Sahu