hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़मनोरंजन

*बचपन मेरा अब जवान हो गया*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बचपन मेरा अब जवान हो गया*

 

बचपन मेरा आज, जवान हो गया, 

ना जाने कैसे मैं, खास से आम हो गया

करता था जो हरकतें रात दिन

उसमें भी अब, पाबंद और लगाम हो गया

बचपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

खूब लिखे थे, लिखने वाले ने ननपन मेरी

हंसते थे हंसाते थे, गिरते थे, फिर उठ जाते थे

अपने इस लड़कपन पर खूब इतराते थे 

न जाने कैसे ये, अब गुमनाम हो गया

बचपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

रो रो कर मंगते थे, ना मिले तो रूठ जाते थे

मेहनत ना देखते थे, उस तात की

श्रमवारि से बनायी थी दौलत अपनी

न जाने कैसे अब, अवसान हो गया

चपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

हंस हंस कर तोड़ते थे, खिलौने अपने

बिखेरते थे सहोदर संग, जैसे भानु की रोशनी

सोचते भी नहीं थे ये आए कैसे

भाई भाई में संघर्ष, अब तो आम हो गया

बचपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

ख्वाबे सिमट जाती है खुद की, अपनों के हर्षो उल्लास में

त्यौहारे मनती है, आत्म की क्षीण-क्षीण गात में

जीवन जी रहा हूं इन्हें, पूरा करने की आश में

करूं तो करूं कैसे, यही अब सप्राण हो गया

बचपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

कहने को तो हम, जीते हैं हंस-हंसकर

समझ में नहीं आता जीवन, जैसे नदी की कलकल

गौर से देखो इस नश्वर कलेवर को

बहता लहु भी अब, विराम हो गया

बचपन मेरा आज जवान हो गया ।।

 

मैंने क्या किया और क्या पाया, जीवन के इस मुकाम में

देह से फिसलने लगी आत्मा, जैसे तत्व तेलीय हाथ से

 गौर से देखो, निकला था दिन बड़े अट्ठहास से 

 परखो तो जरा, कुछ ही समय में अब शाम हो गया 

बचपन मेरा आज जवान हो गया 

बचपन मेरा अब विराम हो गया ।।

 

दुष्यंत कुमार देवांगन, पोटियाडीह 

व्याख्याता (भौतिकी, सेजेस चर्रा)

संबंधित पोस्ट

*लो वोल्टेज व बिजली कटौती से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसान परेशान :- विनय गुप्ता*      *”आप नेताओ” सहित किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौपा ज्ञापन* 

Chunesh Sahu

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

सशक्त महिला, समृद्ध समाज” की दिशा में बड़ा कदम

Sakshi Bansod

भारतीय न्याय संहिता पर पी.जी. कालेज में हुआ कार्यशाला

hindmedianews

गुंझेटा–केशलीखुर्द सड़क निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में हर्ष

Sakshi Bansod

धमतरी विधायक ओंकार साहू साय सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल  मामला फर्जी संविदा एपीओ नियुक्ति का  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए थे उचित कार्यवाही के निर्देश 

Chunesh Sahu