hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी को मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। डौंडी थाना इलाके के मरकाटोला गांव में पति ने खूनी होली खेली। पति ने खून की होली खेलते हुए पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।  पत्नी खून से लथपथ मृत हालत में मिली है। हत्या के बाद गांव में होली की खुशी मातम में बदल गई और गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि पड़ोसियों ने उसे बचा लिया।

आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मौत के घाट उतारा है। डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कुल्हाड़ी से किया हमला
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस
आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डौंडी थाना समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। होली की खुशी मातम में बदल गई।

संबंधित पोस्ट

बहुजन समाज पार्टी का सख्त रुख: कथावाचक पर FIR की मांग, सतनामी समाज का अपमान पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कीमांग 

Sakshi Bansod

ग्राम पंचायत मनकी में मितानिन दिवस मनाया गया मितानिन का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया 

rakeshbhaskar

मुंगेली पुलिस विभाग के द्वारा मुक – बधिर बच्चों को मेला का भ्रमण कराते हुये झुला, मनपंसद खिलौने तथा अनेक प्रकार की मिठाईयां खिलाई गई, बच्चों के चेहेरे पे आई खुशियां

rakeshbhaskar

आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया

Chunesh Sahu

हनुमान जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पूरे होंगे विकास कार्य : पुष्पेंद्र चंद्राकर* *धान संग्रह केंद्र धोबनपुरी में हमाल संघ फव आयोजित हुई हनुमान जयंती कार्यक्रम*

Chunesh Sahu

तकनीकी सहायकों को तीन माह से वेतन न मिलने से परेशानी

hindmedianews