hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी को मार डाला, खुद भी की जान देने की कोशिश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। डौंडी थाना इलाके के मरकाटोला गांव में पति ने खूनी होली खेली। पति ने खून की होली खेलते हुए पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।  पत्नी खून से लथपथ मृत हालत में मिली है। हत्या के बाद गांव में होली की खुशी मातम में बदल गई और गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि पड़ोसियों ने उसे बचा लिया।

आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मौत के घाट उतारा है। डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

कुल्हाड़ी से किया हमला
जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम यसोदा बाई गावड़े है, जबकि आरोपी पति का नाम आत्मा राम गावड़े है। घरेलू विवाद के चलते आत्मा राम ने गुस्से में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस
आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डौंडी थाना समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। होली की खुशी मातम में बदल गई।

संबंधित पोस्ट

संविधान दिवस पर आज संसद में भव्य आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी अध्यक्षता, सभी दलों के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

Sakshi Bansod

जुआ सट्टा के विरूद्ध गुरूर पुलिस की विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में सट्टा खिला रहे तीन सटोरिये ‍गिरफ्तार… आरोपीयों के पास से सट्टा पट्टी सहित. नगदी रकम 2150 रूपये एवं एक मोबाईल कीमती 4000 रूपये जुमला 6150 रूपये जप्त.

Chunesh Sahu

जीनियस सर्च पब्लिक स्कूल सेनगुडा में जनपद सदस्य के द्वारा किया गया बच्चों को निशुल्क गणवेश वितरण

rakeshbhaskar

भूपेश सरकार ने वादा निभाया, राज्य के प्रत्येक परिवारों के लिए बना राशन कार्ड-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

इनर व्हील क्लब धमतरी में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का आगमन

Chunesh Sahu

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की उमंग पूरे देश भर के साथ जिले के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम मनाया जा रहा है

Chunesh Sahu