कबीरधाम/पण्डरिया : ग्राम भरेवापारा में दिनांक 29-06-2022 को रात्रि करीबन 8 बजे दो पक्षो के मध्य आपसी रंजिश के कारण मारपीट हुई। दोनो पक्षो ने थाना पण्डरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसमें आवेदन कर्ता मालिक राम दिवाकर पिता हरि राम दिवाकर उम्र 23 साल साकिन करपीकला ने दिनांक 29/06/2022 के अनावेदक 1.अनिल गोयल 2. अमरदास ऊर्फ अमरू गोयल दोनों साकिन भरेवापारा थाना पंडरिया के विरूद्ध तथा आवेदन कर्ता अमरदास गोयल पिता शिवप्रसाद गोयल उम्र 32 साकिन भरेवापारा , दोनों पक्ष का पता थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने थाना में लिखित आवेदन दे कर शिकायत पेश किया था ।जो आवेदन जांच पर अनावेदक मालिक राम पिता हरिराम दिवाकर साकिन करपीकला थाना पंडरिया के विरूद्ध थाना पण्डरिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनो पक्षो के विरूद्ध पृथक-पृथक से आईपीसी की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनो पक्षो के विरूद्ध कार्यवाही कर आज दिनांक 13-07-2022 को दोनो पक्षो को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।