hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कबीरधाम जिले के तीन आरक्षक हुए पदोन्नत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ /कबीरधाम : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची, तथा एस.ओ.पी. नियम के तहत वर्ष 2022 में जिला पुलिस कबीरधाम के तीन आरक्षक (1) आरक्षक क्रमांक-406 विजय राम धुर्वे,(2) लक्ष्मी कांत मिश्रा,( डीसीबी शाखा),(3) आरक्षक क्रमांक 406 हरिशंकर प्रसाद तिवारी का आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ है।

जिन्हें आज दिनांक-13.07.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पदोन्नत आरक्षक विजय राम धुर्वे के सुपुत्र विशाल धुर्वे के द्वारा अपने पिता के एक कंधे पर फित्ती लगाया गया तथा आरक्षक हरिशंकर प्रसाद तिवारी की सुपुत्री

 कुमारी काव्या तिवारी के द्वारा अपने पिता के एक कंधे पर फित्ती लगाया गया, आरक्षक लक्ष्मी कांत मिश्रा के एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा फित्ती लगाकर मुंह मीठा करा प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग बहुत ही व्यस्त विभागों में से एक है, जिसमें कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों पर बहुत सी जिम्मेदारियां होती है, जिसे बेहतर ढंग से निभाने के लिए परिवारजनों का बहुत ही बड़ा सहयोग व बहुत सा त्याग भी छुपा होता है, उसी त्याग और सहयोग के बदौलत आज यह सभी जवान प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। जिसके लिए पूरे परिवार को बधाई का पात्र बता कर पदोन्नत आरक्षकों को बेहतर कार्य करने कहकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों तथा पदोन्नत आरक्षक के परिजनो के द्वारा उपस्थित रहकर पदोन्नत प्रधान आरक्षको को पुष्प गुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।

संबंधित पोस्ट

Chunesh Sahu

धमतरी शिया समाज ने इमाम हुसैन अ. पर हुए जुल्म की याद में मनाया मोहर्रम… रोज़ ए आशूरा को उठाया गया ताज़िया…

Chunesh Sahu

*बालोद जिला के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में कौन होगा प्रत्याशी…?.?.?.* *आख़िर किस पर लगाएंगी दांव….?.?*

Chunesh Sahu

लक्ष्मण बांधेकर शिक्षा, कला और समाज सेवा के लिए सम्मानित

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने किया डेम, पुलिया व नाली निर्माण सहित ₹97.43 लाख के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

hindmedianews

 मतदान की अपील करने निकल पड़ी सहसपुर लोहारा रियासत की महारानी, राजा साहब हैं प्रत्याशी 

hindmedianews