hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*थाना अर्जुनी अन्तर्गत ग्राम पोटियाडीह के जय अम्बे किराना स्टोर्स में चोरी करने वाले चोर हुए गिरफ्तार* *अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*थाना अर्जुनी अन्तर्गत ग्राम पोटियाडीह के जय अम्बे किराना स्टोर्स में चोरी करने वाले चोर हुए गिरफ्तार*

*अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही*

*आरोपियों से तेल टीन 03 नग,05 जरकिन तेल,एक गैस सिलेंडर,सीसीटीवी कैमरा,सामान सहित जुमला कीमती लगभग 18000/-रूपये किया गया बराबद*

*पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा दिया गया था थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम को त्वरित कार्यवाही के निर्देश*

*सक्षिप्त विवरण*-दिनांक 07 –08.07.2022 को ग्राम पोटियाडीह आमापारा निवासी चन्द्रकांत साहू पिता भरत लाल साहू के जय अम्बे किराना दुकान में रखे एबीस कम्पनी का तेल डिब्बा , सीपी प्लस कैमरा एवं इंडेन कम्पनी का गैस टंकी जुमला कीमती 35700 / – रूपये को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत के रास्ते से प्रवेश कर चोरी कर ले गया था ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना अर्जुनी में अपराध धारा 457 , 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल , अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद  अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । ग्रामीण भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कोई व्यक्ति तेल डिब्बा बिकी करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है सूचना पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो अपना नाम वागिश यादव पिता छन्नू राम यादव निवासी पोटियाडीह थाना अर्जुनी को होना बताया जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी नागेश पटेल , कुबेर राम साहू , राहूल पटेल के साथ मिलकर आज से करीब 06-07 दिन पूर्व ग्राम पोटियाडीह के एक किराना स्टोर्स से 05 लीटर वाली एबीस कम्पनी का तेल डिब्बा , 15 लीटर वाली तेल टिन , 01 नग सीपी प्लस कैमरा 01 नग इंडेन कम्पनी का गैस टंकी चोरी करना बताया साथ ही चोरी की इंडेन गैस टंकी को ग्राम लोहरसी निवासी सरोज साहू को 1000 / – रूपये में बिकी करना बताया । आरोपियों के निशानदेही से चोरी गई सामग्री को जप्त कर थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 211/22 धारा 457 , 380 411 , 34 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा • *गिरफ्तार आरोपी* : 1. वागिश यादव पिता छन्नू राम यादव उम्र 28 साल निवासी गणेश चौक पोटियाडीह जिला धमतरी
2. नागेश पटेल पिता शंकर पटेल उम्र 21 साल निवासी आमापारा पोटियाडीह जिला धमतरी
3. कुबेर राम साहू पिता अजुज राम साहू उम्र 24 साल निवासी शीतलापारा मुजगहन जिला धमतरी
4. राहूल पटेल पिता चन्द्रप्रकाश पटेल उम्र 19 साल निवासी ओम मिष्ठान के पास रत्नाबांधा धमतरी 5. एक महिला उम्र 45 साल निवासी लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी

उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना अर्जुनी सें निरीक्षक गगन वाजपेई, उनि. लक्ष्मी नारायण साव, सायबर सेल तकनीकी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे , सह उप निरी.अनिल यदु , प्रआर . देवेन्द्र राजपूत आर . कमल  जोशी , धीरज डड़सेना , आनंद कटकवार , कृष्ण कन्हैया पाटिल , सितलेश पटेल सराहनीय भूमिका रही ।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भखारा मण्डल द्वारा पथ संचलन 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम , शस्त्र पूजन किया*

Chunesh Sahu

आज ग्राम भाठागाँव आर मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS. द्वारा संघ शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयदशमी पर्व का पौरूप पराक्रम और शक्ति जागरण

Chunesh Sahu

बहू एवं समधन को मारपीट करने वाले आरोपी बाप बेटे को जेल भेज गया..

Chunesh Sahu

सुमनदीप मेश्राम के प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पर्यावरण बनने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ समेत राजनांदगांव जिले के आर टी आई कार्यकर्ता ओं में हर्ष व्याप्त

Chunesh Sahu

रोजगार के नाम पर राज्य सरकार ने युवकों के साथ किया छल — आकाश शर्मा

Chunesh Sahu

सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती: पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह पहुंचे सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा, ग्रामीणों और बच्चों से किया सीधा संवाद

Sakshi Bansod