hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*स्वावलंबी भारत अभियान* के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोमा मे विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*स्वावलंबी भारत अभियान* के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोमा मे *विश्व युवा कौशल दिवस* के अवसर पर *उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन* का आयोजन किया गया , जिसमें शासकीय उच्च माध्यमिक शाला डोमा से पढ़कर निकले हुए बेरोजगार युवक ने स्वयं का रोजगार लगाकर अन्य दो तीन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है, उन सभी उद्यमियों का सम्मान एवं उनका अनुभव छात्रों के संग में साझा किया गया,
स्वावलंबी भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के हर नागरिक को आर्थिक रूप से मजबूत व सक्षम बनाना है, रोजगार सृजन करवाना है, स्कूली बच्चे को जरुरत पडने पर अपने अपने कौशल के अनुसार रोजगार के लिए तैयार करवाना है।


स्वयं के रोजगार करने वाले में प्रमुख रूप से उत्तम दास मानिकपुरी जो उत्तम वेल्डिंग दुकान का संचालक है, टिकेश्वर साहू अंकित ट्रेडर्स का संचालक है, गिरधारी निर्मलकर  निर्मल ऑटो सेंटर का संचालक है, फलेन्द्र कुमार मिथिलेश मारुति रेडियम पाईंट व फोटोकापी सेंटर का संचालक है, कुलदीप साहू साईं ऑटो सेंटर का संचालक है, लोमस साहू बीज उत्पादन कार्य करता है, सभी लोग अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं व साथ में अन्य  लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं, सभी का प्रसस्ति पत्र व अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।


स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन मे स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन राव पवार, कार्यालय प्रमुख दिग्विजय भाखरे, जिला समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान राकेश साहू, पत्रिका प्रमुख राम अवतार शर्मा, स्वयं सेवक कोमल सार्वा , सरपंच लक्ष्मीनारायण बंजारे , शाला विकास समिति अध्यक्ष बृजभान साहू, पूर्व सरपंच मोतीलाल नागरची, विधायक प्रतिनिधि पोखराज बनपेला, ग्रामीण सुकलाल सोनवानी, प्राचार्य आर के साहू, कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित मे सम्पन्न हुआ।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

पत्नी को तलाक देकर साली से किया निकाह…!

Sakshi Bansod

अबेकस के छात्रों ने जीता चैंपियंस का खिताब

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

hindmedianews

पंडरिया में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर खलबली मची हुई है, कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों में अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हो रही है

hindmedianews

*शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की कार्यवाही शून्य…* *विभाग की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल..* *पुलिस प्रशासन के कार्यवाही से शराब कोचियों में खौफ….*

Chunesh Sahu

अपना बूथ सबसे मजबूत की परिभाषा को साकार करते भाजपा नेत्री संध्या अजेंद्र साहू ने 300से ज्यादा लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

Chunesh Sahu