hindmedianews
Breaking News
अन्य

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस; मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मरीजों को बांटे फल*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस; मंदिरों में की पूजा-अर्चना, मरीजों को बांटे फल*

आज 5 अप्रैल को गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने आज अपना जन्मदिवस बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। आडंबरों से दूर, उन्होंने अपने इस विशेष दिन की शुरुआत ईश-वंदना और जन-सेवा के साथ की, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और युवा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला।

*भक्ति और श्रद्धा के साथ दिन का आगाज़*

सुबह सर्वप्रथम अध्यक्ष प्रमोद जैन ने चंडी माता मंदिर और शिव मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने नगर की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिरों में जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा।

*अस्पताल में फल वितरण और गौ-सेवा*

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्री जैन स्थानीय अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद वे गौशाला पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी टीम के साथ गौ-माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।

*दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति*

इस अवसर पर प्रमोद जैन को शुभकामनाएँ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

पूर्व विधायक राजेंद्र जी,पूर्व विधायक जिला भापका अध्यक्ष चेमन देशमुख जी,अश्वनी यादव जी ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू जी,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश राजा सोनकर,छगन सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद पोषण निषाद,हरीश निषाद ,संतोष नेताम ,शंकर यादव ,विजय सोनकर,रामबती सोनकर , हेमंत सोनकर, सुल्ताना तिगाला,सलीम खान ,पूजा बिंझेकर,शैल महोबिया ,फैज बख्श,सेवक महिपाल ,रोमलाल यादव रवि देवांगन, सुरेश सोनी, अनूप देशमुख, कमल जैन, गगन जैन, नमन जैन,उत्सव जैन और अनिल चेनानी ,अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

*शुभकामनाओं का लगा तांता*

उपस्थित सभी अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों के हार और गुलदस्ते भेंट कर प्रमोद जैन को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि श्री जैन का नेतृत्व नगर को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है।

*अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जताया आभार*

अपने संबोधन में प्रमोद जैन ने कहा, “कार्यकर्ताओं का प्रेम और जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली पूंजी है। आज का दिन मैंने सेवा को समर्पित किया है क्योंकि जन-सेवा ही प्रभु सेवा है।”

रिपोर्टर: 

हिरदे सिन्हा:7389867471

संबंधित पोस्ट

जिले में 01 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार छः साल तक की उम्र के सभी बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापें

Chunesh Sahu

होली की धूम: रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी, देखें तस्वीरें

aakashbanjare

जिला निजि चिकित्सक संघ जिला बालोद का कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुआ

Chunesh Sahu

*पूर्व में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जप्त पिकअप वाहन निकला बेचा हुआ दुसरे पिकअप वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर* *दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर चलाने पर धोखाधड़ी का अपराध पाये जाने से धारा 420,473 भादवि.के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

भाजपा कार्यालय परिसर गुरूर का ढलाई कार्य हुआ पूरा .. 

Chunesh Sahu

अरिहंत एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न, ,, नए भवन का अतिथियों ने किया लोकार्पण ,,,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Chunesh Sahu