hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

जिले में 01 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार छः साल तक की उम्र के सभी बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापें

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जिले में 01 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार
छः साल तक की उम्र के सभी बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापें

 महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश
धमतरी, 22 जुलाई 2022/ हर साल की तरह इस साल भी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार आयोजित कर शून्य से छः साल तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापा जाएगा। आगामी एक अगस्त से 13 अगस्त तक मनाए जाने वाले इस वजन त्यौहार में जिले का कोई भी लक्षित बच्चा छूटने ना पाए, यह सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले को दिए हैं। ज्ञात हो कि जिले में शून्य से छः साल तक के 54 हजार 842 बच्चे लक्षित किए गए हैं, जिनका इस दौरान वजन और ऊंचाई मापा जाएगा। इनमें छः माह से तीन साल तक की आयु के 28 हजार 506 और तीन साल से छः साल तक की आयु के 26 हजार 336 बच्चे शामिल हैं। आज सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक के दौरान कलेक्टर ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि जिले के 1103 आंगनबाड़ियों का इस तरह क्लस्टर बनाया जाए कि एक क्लस्टर के दायरे में तीन से पांच आंगनबाड़ियों को शामिल करते हुए वहां के छः साल तक की उम्र के बच्चों का वजन लिया जाए। उन्होंने क्लस्टर की सूची आज शाम तक तैयार कर लेने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने वजन त्यौहार को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने पर जोर दिया, जिससे कि कोई भी लक्षित बच्चा वजन त्यौहार से लाभान्वित होने से छूटने ना पाए। इसके अलावा कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन छूटे हुए बच्चों का वजन लें। इसके अलावा निर्देशित किया गया कि निकाय क्षेत्रों में संभावित घुमंतू बच्चों, निर्माण साईट पर श्रमिकों के बच्चों आदि का भी वजन लेने के लिए पर्याप्त संख्या में चलित वाहन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान वजन लिए गए सभी बच्चों की डेटा एंट्री ऑनलाइन एप पर तत्काल किया जाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर ने दिए। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ियों में यह वजन त्यौहार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मनाया जाएगा। कलेक्टर ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ियां उक्त अवधि में अनिवार्यतः खुली रहें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।           

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन

Chunesh Sahu

चिल्फी पुलिस की एक बार फिर बड़ी कार्यवाही MP निर्मित अलग अलग ब्रांड के देशी,अंग्रेजी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार 

hindmedianews

*ग्राम मासूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु घासीदास जयंती* *जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट के बाद दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार — पुलिस जांच में जुटी

Sakshi Bansod

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

Chunesh Sahu

पंडरिया वार्ड 15 में आशीष (अक्कू) का जनसमर्थन में मतदाता: जनसेवा मेरा कर्तव्य आशीष (अक्कू) सोनवानी

hindmedianews