hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

पंडरिया वार्ड 15 में आशीष (अक्कू) का जनसमर्थन में मतदाता: जनसेवा मेरा कर्तव्य आशीष (अक्कू) सोनवानी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
@अजय जांगड़े
पंडरिया : नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड 15 जो इतिहास के पन्नों में खोलकर देखे तो विकास के लिए तरस रहा है। नगर की विकास और जनता की विश्वास के लिए आशीष सोनवानी जिन्हें आम तौर पर अक्कू भी कहा जाता है। इनको वार्ड विकास के लिए वार्ड वासियों की सहमति से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी चुना गया है , जिस पर अत्यधिक रूप से जनाधार देखने को मिल रहा है। अक्कू वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे पंडरिया क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में भी अपने मासूमियत और जन समर्पित युवा के रूप में जाने जाते हैं। जिसके कारण ही उनको मतदाताओं के द्वारा ही वार्ड की सेवा करने का अवसर देने चयनित किए हुए हैं।
एक ओर राष्ट्रीय पार्टी से भाजपा और कांग्रेस अपनी दम खम लगा जोर शोर से लोगों को अपने शासन काल व अन्य तरीके से लुभाने का कर रही है वही निर्दलीय प्रत्याशी अक्कू अपनी विवेक और वैचारिक सिद्धांतों से मतदाताओं का हृदय में स्थान बना प्यार बटोर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 15 में अक्कू का जन समर्थन 60 प्रतिशत गारंटी की तौर पर तक माना जा रहा है जो केवल और केवल उनके सतनामी समाज के मतदाता है।
सामाजिक समीकरण के अलावा युवा दिलों में राज करने वाले आशीष सोनवानी उर्फ अक्कू गैर सामाजिक वोटो के भी मत प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
अब यहां चुनावी घमासान त्रिकोणीय नजर आ रहा है । कौन सा प्रत्याशी मजबूत है ये बता पाना अभी संभव नहीं तो है पर आशीष सोनवानी का जन समर्थन से उसे निर्विरोध बनाया जाने वाला वार्ड पार्षद जैसा स्थिति बना हुआ है।
आशीष सोनवानी ने वार्ड वासियों को वचन देते हुए कहा है कि वे जनहित कार्य करने के लिए बाध्य हैं तथा आज से पहले इतिहास में ऐसा कोई उससे जुड़े हुए सामाजिक और गैर सामाजिक लोगों का अपना क्षमता के अनुरुप सहयोग नहीं किया हो तथा भविष्य में भी सेवा करते रहने का संकल्प लिया है जो वास्तविक रूप से एक अच्छे स्वभाव और समाज विकास में अपनी भूमिका निभाने वाले युवा का प्रतीक है।
वार्ड में 15 में जन विकास के उद्देश्य से निर्दलीय प्रत्याशी को विजय बनाने का वार्ड वासियों में जन चर्चा बना हुआ है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़ सर्वभौम पीडीएस योजना से सभी परिवारों को जोड़ा जाएगा।

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग से लूट के आरोपी को मोटरसाइकिल व चांदी के लच्छा सहित किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod

मुंगेली पुलिस ने शुरू की नई पहल: अब व्हाट्सऐप पर दें अपराध की सूचना, नाम रहेगा गोपनीय

Sakshi Bansod

*इनडोर स्टेडियम आमातालाब में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित किया गया पुलिस विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम “नशामुक्त”अभियान*

Chunesh Sahu

सिकोसा ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित सरपंच प्रीतम ठाकुर ने शपथ ग्रहण किया 

Chunesh Sahu

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

Chunesh Sahu