hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़

सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*आज ग्राम सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी व धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी एवं भक्त गुहा निषाद राज जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।*

*इस दौरान ग्राम रौना में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान कृष्ण जी का पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।*

 *विधायक जी ने कहा कि महाराज निषाद राज गुहा करुणा, त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।निषादराज महाराज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी। हम एकजुट होकर समाज की तरक्की के लिए कार्य करें। समाज की एकता व मजबूती के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। जयंती पर हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े।*

 इस अवसर पर श्रीमती ममता निजानंद चंद्राकर जी, आरोप चंद्राकर जी, संजय बारले जी, श्रीमती राधिका निषाद जी, जितेंद्र निषाद जी, चंदन निषाद जी ,मुकेश निषाद जी, पिंटू निषाद जी, राम प्रसाद निषाद जी, रोमन निषाद जी, बलराम निषाद जी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

 

CGTV रिपोर्टर यादराम साहू, हिरदे सिन्हा,विज्ञापन एवं समाचार पत्र के लिए संपर्क करें मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

पत्रकार एकता महासंघ के धमतरी जिला अध्यक्ष बने यशवंत गिरी गोस्वामी 

Chunesh Sahu

स्वच्छता ही सेवा 2024: 30 सितंबर को होगा पंडरिया में सामुदायिक स्वच्छता शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

hindmedianews

बुनियादी विकास ही उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्ध देश की परिधि है, भावना बोहरा 

hindmedianews

चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी देकर जागरूक किया ।

hindmedianews

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews

एफएलएन ब्लैण्डेड मोड प्रशिक्षण का द्वितीय चरण हुआ प्रारंभ

hindmedianews