
20 नवंबर 2022 को रायपुर में होने वाली ओबीसी की राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक सम्पन्न।
कुरुद 29/10/22 ओबीसी संयोजन समिति के बैनर तले प्रदेश स्तरीय बैठक धमतरी जिले के कुरूद के नगर साहू समाज भवन में आगामी 20 नवंबर 2022 को रायपुर के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित ओबीसी की राष्ट्रीय अधिवेशन जिसमें देश भर के ओबीसी एक्टिविस्ट, पत्रकार, चिंतक, राजनीति और समाज से जुड़े हुए लोग शिरकत कर रहे हैं की तैयारी बैठक सम्पन्न हुआ | विदित हो कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी ओबीसी वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका एवम सभी निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों में हिस्सेदारी नही मिल पाई है जिसके कारण बहुसंखयक ओबीसी समाज में काफी रोष व्याप्त है, देश के उत्पादक ओबीसी वर्ग है जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से हाथ में खाद डालने से लेकर काष्ठ कला, मिट्टी कला, गृह निर्माण जैसे तमाम क्षेत्रों में योगदान देकर देश को समृद्ध बनाया है, उसी ओबीसी को शासक वर्गों ने उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित रख देश की पुनर्निर्माण को रोके रखा है, ओबीसी समाज में ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट स्कॉलर और प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है लेकिन संख्या अनुपात में हिस्सेदारी नहीं मिलने की वजह से समाज के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है आज अगर राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी का इंडेक्स देखे तो सबसे ज्यादा बेरोजगारी से आत्महत्या करने वालों की ओबीसी समाज के ही युवा है, तो वहीं कर्ज से आत्महत्या करने वाले किसानों में भी ओबीसी वर्ग के ही लोगों की अधिकता है इसके बाद भी शासकों का ध्यान नहीं जा रहा है, इस कारण ओबीसी संयोजन समिति छ. ग. के द्वारा ओबीसी सुरक्षा अधिनियम, मंडल कमीशन के सभी सिफारिशों को लागू करने सहित जनसँख्या के अनुपात में समान हिस्सेदारी दिलाने व जातिगत जनगणना करवाने के मुद्दे को लेकर लगातार कैडर प्रमोशन का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी सिलसिले में 26 जून 2022 को रायपुर राजधानी में ओबीसी वर्ग का राज्यसतरीय प्रबोधन आयोजित किया गया जिसकी गुंज राष्ट्रीय स्तर पर हुआ जिससे प्रभावित होकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी जी ने त्याग मूर्ति राम लखन चंद्रपुरी के 99 जयंती समारोह में ओबीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में करने की घोषणा किया जिसकी तैयारी हेतु 29 अक्टूबर 2022 को कुरुद मे प्रदेश कार्यकारिणी का बैठक सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने बताया कि यह ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए जारी आजादी की दूसरी संघर्ष है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक ओबीसी वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाते इसके लिए समाज को त्याग और बलिदान की जरूरत है जिसके लिए हम सबको हर प्रकार से सहयोग के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है इस उद्देश्य को केवल कार्य प्रबोधन के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है यही वजह है कि संगठन में लगातार 2 वर्षों तक कदर प्रबोधन का काम किया है जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार को भी ओबीसी परिषद का निर्माण करने की आवश्यकता पड़ी है अब वक्त ही बताएगा कि ओबीसी परिषद निर्माण को कानूनी अमली जामा कब दिया जायेगा प्रदेश अध्यक्ष हरीश सिन्हा जी ,कोषाध्यक्ष नोहर लाल साहू, केंद्रीय समिति के प्रमुख नारायण लाल साहू जी,राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष चोवा राम साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल साहू ,धमतरी जिला के प्रभारी समारू सिन्हा जी धमतरी ब्लॉक के अध्यक्ष नागेश्वर साहू जी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू जी, धमतरी जिला उपाध्यक्ष डिहूराम साहू जी प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेंद्र साहू जी प्रदेश महामंत्री चेतन साखरे जी ,कुरुद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बैस,दुर्ग संभाग प्रभारी शत्रुघ्न साहू जी संभाग अध्यक्ष कीरत राम कुल्हारे पाटन ब्लॉक अध्यक्ष युवराज सिंह जी बस्तर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार जैन ,लोकेश कुमार साहू ,सिद्धार्थ साहू,भुवन लाल साहू, डॉ खेमन साहू ,तुलसी साहू ,घनश्याम साहू पत्रकार ,ललित साहू पत्रकार, रामप्यारे साहू तेजेंद्र कुमार साहू ,बोधन साहू, ढालूराम साहू, नीलेश्वर साहू दुलार सिंह साहू आदि उपस्थित हुए।





