hindmedianews
Breaking News
खेलछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पण्डरिया – बिरकोना संकुल में बालक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दिनांक 28 व 29अक्टूबर को विविध खेल, अकादमिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।कबीरधाम शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने , प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने , खेल भावना का विकास के साथ-साथ अधिगम प्रक्रिया को खेलों से जोड़ते हुए बालक्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत विविध आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रतिभागियों द्वारा बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए सामूहिक तथा एकल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम, खो-खो में प्रथम, बालिका वर्ग कबड्डी में प्रथम, खो-खो में प्रथम, फुगड़ी में प्रथम, लंबी कूद में प्रथम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत दर्ज किए। वहीं सुई धागा दौड़, लंबी दौड़, रंगोली, घड़ा दौड़, त्रिटंगी दौड़, कन्वर्सेशन,कलश सजावट आदि प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग में बिरकोना संकुल अंतर्गत कुल 9 शालाओं के प्रतिभागियों ने खेलों में प्रतिभाग किया। संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान के क्रीड़ांगन में संपन्न हुआ। जिसमें ओवर आल प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की।केशली गोड़ान के स्थानीय खेल कोच तुलसी कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत पर शास.प्राथ./माध्य. शाला- केशलीगोड़ान के प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे, विजय कुमार चंदेल, शिक्षक सत्येंद्र चांदसे, श्रीमती लता चांदसे रामायण प्रसाद ओग्रे शेखलतीफ खान एवं संकुल समन्वयक श्री हमिद उल्ला खान ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किए तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री फिरोज खान,

विकास खंड क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार चंद्राकर, विकास खंड स्रोत समन्वयक श्री राकेश कुमार चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त पीटीआई शिक्षक श्री वाय. के. कुलमित्र उपस्थित थे। वहीं ग्राम पंचायत बिरकोना के सरपंच श्रीमती सविता देवी चांदसे तथा ग्राम पंचायत केशलीगोड़ान के सरपंच, राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों जनप्रतिनिधियों के हाथों विजेता प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।‌

संबंधित पोस्ट

कट्टे धारी गैंग, कट्टे की नोक पर युवक से पैसे ऐंठने का सम्भावना….पूरा मामला आकांक्षा डेलिनीड्स के पीछे बन्द कमरे में वारदात को अंजाम देने की फिराक नाकाम….

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 156 हितग्राहियों को मिला लोन का लाभ 

hindmedianews

*जनसेवक शंकरलाल अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम संदेश महाभव्य रैली का हुआ जोरदार स्वागत*

Chunesh Sahu

*गुण्डरदेही भाजपा कार्यालय में मना स्थापना दिवस, वरिष्ठ नेताओं ने साझा किया जनसंघ से भाजपा तक का गौरवशाली इतिहास*

Chunesh Sahu

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की हस्ताक्षर कर सराहना की

hindmedianews

*अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री साय*  *जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री श्री चौधरी

Chunesh Sahu