hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरकोना में छात्र छात्राओं को खिलाई गई दवा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरकोना में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को अल्बेंडाजोल गोली खिलाया गया। विद्यालय की प्रधानपाठक नंदनी चंद्राकार ने छात्र, छात्राओं को एक सामूहिक सभा की तरह बैठा इस कृमि नाशक दवा को खाने से होने वाले फायदे व इसके रोकथाम की जानकारी दी।
कृमि संक्रमण की रोकथाम हेतु दी गई विभिन्न जानकारी 
खान पान से संबंधित समाग्री को साफ ढक कर रखना व साफ पानी से सब्जी,फल को धोकर सेवन करना।
हमेशा साफ पानी को ही पीने के लिए उपयोग में लेना तथा साफ सफाई का सभी कार्यों में विशेष ध्यान रखन सहित खुले में शौच न करना।
 कृमि मुक्ति से होने वाले फायदे
एनीमिया में कमी और पोषण में सुधार के साथ बेहतर मानसिक विकास बेहतर शारीरिक विकास व पढ़ाई लिखाई व खेलखुद के स्वस्थ शरीर रहना।
छात्र छात्राओं ने बड़ी गंभीरता से इस जानकारी को संज्ञान में लेते हुए कहे कि वह इस तरह की जानकारी को अपने अपने आस पड़ोस में भी चर्चा कर लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। प्रधानपाठक नंदनी चंद्राकार के इस तरह के शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने छात्र छात्राओं के द्वारा जानकारी प्रदान करने पर उनके कार्यों का सराहना किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसे रोकने के लिए समय-समय पर कृमि की दवा खिलाना आवश्यक है जिससे अनेक प्रकार की शारीरिक रूप से होने वाले बीमारी तथा समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
इस मौके पर प्रधानपाठक नंदनी चंद्राकार व सहायक शिक्षक सुरेंद्र कुमार पटेल सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

प्रधान आरक्षक कोमल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दिया गया भावभिनी विदाई 

Sakshi Bansod

रवि पांडे के घर पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय

Chunesh Sahu

वन विभाग की चुनौतियां बढ़ीं, टीम पैदल चलकर कर रही हर कदम की पड़ताल टाइगर की दस्तक से मची सनसनी

Sakshi Bansod

दर्री में वर्षों बाद गूंजा रंगमंच*: *मौरध्वज (शेर का भोजन) नाटक*का हुआ भव्य मंचन*

Chunesh Sahu

*सतत् जनता का आशीर्वाद लेने जारी है जनसंपर्क….* हमर राज पार्टी ने बढ़ाई टेंशन…. पार्टियों को साइड कर.. ले रहे चुनावी दिलचस्पी

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री के आने से पहले बड़ी शिकायत? करोड़ों की पानी टंकियां बंद, ग्रामीणों को बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा, मुंगेली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही उजागर, शिव सेना ने जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन

rakeshbhaskar