hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow



:

कवर्धा: महिला बाल विकास विभाग की कुकदुर परियोजना अंतर्गत आने वाले टिकरा पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन कर बच्चों को कृमि की दवा खिलाई गई। टिकरा पारा आंगन बाड़ी के सभी बच्चों के माताओं को बतौर न्यौता दे कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने जानकारी दी गई थी जिस वहां की जागरूक माताओं ने अपने बच्चों को आंगन बाड़ी पहुंच कृमि की दवाई खिलाए।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों तथा उनके माताओं को कृमि संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक कर जानकारी दी गई।

कृमि संक्रमण की रोकथाम हेतु दी गई विभिन्न जानकारी

खान पान से संबंधित समाग्री को साफ ढक कर रखना व साफ पानी से सब्जी,फल को धोकर सेवन करना।
हमेशा साफ पानी को ही पीने के लिए उपयोग में लेना तथा साफ सफाई का सभी कार्यों में विशेष ध्यान रखन सहित खुले में शौच न करना।

कृमि मुक्ति से होने वाले फायदे

एनीमिया में कमी और पोषण में सुधार के साथ बेहतर मानसिक विकास बेहतर शारीरिक विकास व पढ़ाई लिखाई व खेलखुद के स्वस्थ शरीर रहना।

परियोजना अधिकारी के निर्देश व पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में इस तरह की सफल कार्यक्रम हुआ। विभाग की टीम ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इसे रोकने के लिए समय-समय पर कृमि की दवा खिलाना आवश्यक है जिससे अनेक प्रकार की शारीरिक रूप से होने वाले बीमारी तथा समस्याओं से छुटकारा मिल सके।
इस मौके पर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता कौशिल्या धुर्वे, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता सहित टिकरापारा आंगन बाड़ी क्षेत्र के शिशुवती माताएं व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

*एनएसएस के समापन शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर* *एनएसएस को बताया नेतृत्व और चरित्र निर्माण की पाठशाला*

Chunesh Sahu

गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा मे नवरात्रि के प्रथम दिन जप, ध्यान, साधना, और दीप प्रज्वलित कर एक कुंडिया महायज्ञ किया गया,,

Chunesh Sahu

युवा स्टार सेवा समिति ने मनाया स्थापना दिवस

Chunesh Sahu

वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर की हत्या ,पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण।

Chunesh Sahu

एनएच-130 की जर्जर सड़कें बनी मुंगेली की बड़ी समस्या, आवागमन हो रहा बाधित – आमजन में बढ़ा आक्रोश

rakeshbhaskar

छत्तीसगढ़ धान खरीदी संविदा ऑपरेटर महासंघ रायपुर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Chunesh Sahu