hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*एनएसएस के समापन शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर* *एनएसएस को बताया नेतृत्व और चरित्र निर्माण की पाठशाला*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*एनएसएस के समापन शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*
*एनएसएस को बताया नेतृत्व और चरित्र निर्माण की पाठशाला*

*बालोद :-* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाघमारा के एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन ग्राम सुन्दरा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्रीमती चंद्राकर ने स्वयंसेवकों द्वारा सात दिनों तक किए गए सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता के विकास की पाठशाला है। सेवा का संकल्प लेकर युवा न केवल अपना व्यक्तित्व निखारते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम स्वच्छता, साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता और जल संरक्षण जैसे विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर कार्य किया गया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से लता चुरेंद्र सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा, छगन देशमुख अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सांकरा, महेन्द्र पिपरिया उपसरपंच, मुरारी लाल ग्राम पटेल, हरि देशमुख अध्यक्ष शास प्राथ एवं माध्य शाला सांकरा, राजेश भंडारी कार्यक्रम संयोजक, एस बेक प्राचार्य कार्यक्रम संरक्षक एवं समस्त शिक्षक व विद्यार्थीगण शामिल रहे।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
7389867471

 

 

 

 

*ग्राम चाराचार में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

       *बालोद :-* गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत चाराचार में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती चंद्राकर ने बाबा गुरु घासीदास जी के बताए ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा जी के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से खोमलाल सरपंच, बीरबल पटेल ग्रामीण अध्यक्ष, महाबली ग्रामीण उपाध्यक्ष, बिसेसर ग्रामीण बैगा, भोला पटेल, घनश्याम टंडन सतनामी समाज अध्यक्ष, तिजाऊ राम बघेल, मोतीलाल सोनी, डोमन कोसरे, नारायण कोसरे, लेखराम चंद्राकर, सतनामी समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान पंथी दल के कलाकारों की प्रस्तुति को सभी ने सराहना की।

 

 

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा 

              हिरदे सिन्हा 

 

 

मो – 7771845128

       7389867471

संबंधित पोस्ट

*आज 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए…*

Chunesh Sahu

हर घर तिरंगा अभियान के तैयारी को लेकर गुरूर भाजपा मंडल मे हुई बैठक… प्रत्येक बूथ पर तिरंगा लगाने की हो रही है तैयारी

Chunesh Sahu

आ गई वह शुभ घड़ी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

Admin

भव्यता के दावे, हकीकत बदहाल: पानी की किल्लत,नाली किनारे जूठे पर जाने को मजबूर जन…

hindmedianews

परिचित ऑटो चालक के साथ गई स्कूली शिक्षिका, पति से मांगी पांच लाख की फिरौती, गिरफ्तार

Sakshi Bansod

आप आम आदमी पार्टी लोकसभा कांकेर अध्यक्ष जशवंत सिन्हा ने अर्जुंदा में हल्ला बोल सभा आयोजित की

Chunesh Sahu