hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

आदर्श युवा मानस प्रचार समिति के तत्वाधान मे 10, 11और 12 जनवरी को होगा भव्य मानस गान सम्मेलन ग्राम चिटौद में , मानस गान सम्मेलन का शानदार 25 वर्ष पूर्ण,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आदर्श युवा मानस प्रचार समिति के तत्वाधान मे 10, 11और 12 जनवरी को होगा भव्य मानस गान सम्मेलन ग्राम चिटौद में ,

 

मानस गान सम्मेलन का शानदार 25 वर्ष पूर्ण,

 

 

 

बालोद..जिले के अंतिम गांव धमतरी सीमा क्षेत्र के ग्राम चिटौद में तीन दिवसीय छतीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण मानसगान सम्मलेन का आयोजन समस्त ग्रामवासी के सहयोग और आदर्श युवा मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में 10 ,11 और 12 जनवरी 2025 को त्रिमूर्ति मंदिर चौक, गोडवाना भवन में रखा गया है | लोकेश कुमार साहू जी ने बताया की ग्राम चिटौद में लगभग 25 वर्षो से लगातार आज तक रामायण मानसगान सम्मलेन एवं प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है | पहले गांव के प्रमुख बुजुर्ग लोग रामायण का आयोजन किया करते थे | उसके बाद गांव के ही युवाओ के द्वारा ही गांव में सभी धर्मं मंच का आयोजन किया जाता है | और गांव में जो भी धार्मिक आयोजन युवाओ के द्वारा किया जाता है उसमे ग्रामवासी और ग्राम के प्रमुख और ग्राम बुजुर्ग लोगो का विशेष सहयोग और हमेशा उचित मार्गदर्शन रहता है | ग्राम चिटौद में युवा टीम के द्वारा बहुत से कार्यक्रम और खेल कूद किया जाता है | तीन दिवसीय छतीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण मानसगान सम्मलेन में छतीसगढ़ राज्य के कोने कोने से ख्याति प्राप्त मानस मंडलियो के द्वारा इस आयोजन में भाग लिया गया है | सर्व प्रथम अतिथि गणों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान श्रीराम चन्द्र जी की पूजा अर्चना के पश्चात् ग्राम चिटौद के स्थानीय मंडली के द्वारा मंगलाचरण के रामायण मानस गान की शुरुवात की जाएगी | आदर्श युवा मानस प्रचार समिति के द्वारा सभी मानस प्रेमियों को सह परिवार आमंत्रित किया है |

लोकेश कुमार साहू जी बताया की तीन दिवसीय छतीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण मानसगान सम्मलेन का आयोजन को सफल बनाने के लिए इस युवा टीम के संरक्षक श्री रघुराम साहू , श्री अध्यक्ष सुरेश साहू , कोषाध्यक्ष श्री लोकेश कुमार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री तेजराम एच मंडावी , सचिव श्री कमल सेन जी , सदस्यगण ब्रम्हा निषाद , युगल निषाद ,योगेश साहू , मोरजध्वज यादव , ईशा प्रकाश साहू , हिमांशु साहू, सागर यादव, डिगेश्वर साहू , दादू निषाद, दुगेश्वर यादव, प्रशांत रजक, मनोज कुंजाम ,समीर कुंजाम एवं सभी लोग तैयारी में जुटे हुए है |

संबंधित पोस्ट

जनपद पंचायत गुंडरदेही अंतर्गत विकास खंड स्तरीय सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्राम पंचायत खपरी एवं आश्रित ग्राम भोथीपार मे

Chunesh Sahu

प्रेम विवाह के बाद संदिग्ध मौत — हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी राज

Sakshi Bansod

– देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान, कड़ी संघर्ष से मिले इस आज़ादी को याद कर उत्सव मनाने का पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

Chunesh Sahu

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने भेजा जेल

hindmedianews

प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना, जनसूचना अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार….!

नगर मुंगेली सहित ग्रामीण अंचल में हरेली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

Chunesh Sahu