hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*यशवंत बेलचंदन कर रहे है भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद*.

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*यशवंत बेलचंदन कर रहे है भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद*.

जिला बालोद के सिबदी ग्राम के निवासी यशवंत बेलचंदन जो की वर्तमान में रायपुर में निवासरत है, भारत के संविधान का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद कर रहे है. उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया की अनुवाद का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है और शीघ्र ही इसकी प्रकाशित प्रति आम जनमानस के लिए उपलब्ध होंगी. यशवंत बेलचंदन ने बताया की छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा घोषित करने के बाद से प्रतिवर्ष 28 नवंबर को हम राजभाषा दिवस के रूप में मनाते आये है. छत्तीसगढ़ी भाषा में बहुत से साहित्य अब उपलब्ध होने भी लगे है. कई व्यक्तिगत और संगठन निरंतर राजभाषा के विकास में लगे हुए है. छत्तीसगढ़ी पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में बोले जाने वाली भाषा है और हमारे मूल अधिकारों का परिचय हमसे करवाने वाला हमारा संविधान हमारी छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध होना चाहिए यही ध्येय रखते हुए उन्होंने संविधान के अनुवाद करने का कार्य प्रारम्भ किया है. इसके साथ साथ यशवंत बेलचंदन ने कहा की इतना बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य अकेले करना कदापि संभव नहीं है इसलिए उन्होंने शासन, प्रशासन, राज्य सरकार और समस्त बुद्धिजीवी वर्ग और पत्रकार बन्धुओं से समय समय पर उचित मार्गदर्शन और सहयोग की कामना की है.

संबंधित पोस्ट

डाक कार्य हुई ठप्प, मांगों को लेकर डाक विभाग के कर्मचारी हुए शख्त,अनिश्चित कालीन किए हड़ताल

hindmedianews

नहीं थम रहा अपराध,धर्म नगरी कवर्धा एक बार फिर हुई शर्मसार 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने 

hindmedianews

पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र गुजरे 19 वर्षों से लाख गुना अच्छी, सेवा में कभी नहीं होती कमी काया कल्प सम्मान से नवाजा गया

hindmedianews

बिलासपुर–कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 25 डिब्बे इंजन से अलग

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ सर्वभौम पीडीएस योजना से सभी परिवारों को जोड़ा जाएगा।

hindmedianews

70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लाहन जब्त

rakeshbhaskar