मुंगेली /चिल्फी : जिला पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिस पर थाना चिल्फी में दिनांक 10.09.2023 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दाउकापा निवासी आशीष दिवाकर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया है। इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2023 धारा 376, 509(ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान चिल्फी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष दिवाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इस प्रकरण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवचंद नवरंग की भूमिका रही।