hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़बालोद

आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
  1. *आज गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सी बी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की।* 

 

*इस दौरान ग्राम सी बी नवागांव में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।*

 

*सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि समाज के लड़कियों को शिक्षित करना आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वह आगे बढ़ता है। हल्बा आदिवासी समाज के द्वारा प्रति वर्ष यह शक्ति दिवस 26 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है। हल्बा आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है। उन्होंने शहीद गैंद सिंह के शहादत व उनके योगदान को भी याद किया।*

शक्ति दिवस कार्यक्रम में कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गुलशन चंद्राकर जी सदस्य जिला पंचायत बालोद, संजू चौधरी जी महामंत्री, नरोत्तम रावटे जी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, ललित हिरवानी जी, ललित भू आर्य जी, ईश्वर किसान जी सरपंच, हिंसाराम भूआर्य जी, श्रीमती प्राणिका जैन जी सरपंच, तरुण रजक जी सरपंच, सुखी राम जी, राजेंद्र यादव जी, डालचंद जैन जी, मंगलू भंडारी, श्रीमती दुर्गा रावटे जी, गुहाराम पटेल जी, नरेंद्र निषाद जी, भारत लाल विश्वकर्मा जी एवं समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान समाज के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

 

CGTV संवाददाता याद राम साहू

संबंधित पोस्ट

कवर्धा से होंगे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़ग राज सिंह, अन्य पार्टियों में हड़कंप 

hindmedianews

Sp डॉक्टर अभिषेक पल्लव सहित दो अन्य अधिकारियों का हुआ तबादला

hindmedianews

गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास का कारवां, रणवीरपुर में ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Sakshi Bansod

*विधायक ने पीजी कॉलेज में बाउंड्री वॉल के लिए 78 लाख कराया स्वीकृत,अब होगा महाविद्यालय और सुरक्षित* *जिस महाविद्यालय से विधायक ने शिक्षा ली आज उसको संवारने हर संभव प्रयास कर रही हैं : विजय साहू*

Chunesh Sahu

विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी के उपस्थिति में आयोजित “झीरम श्रद्धांजलि दिवस” कार्यक्रम में झीरम घाटी के कायराना नक्सली हमले में बलिदान हुए श्रद्धेय नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।* 

Chunesh Sahu

तांत्रिक बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

hindmedianews