hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम होगा आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कलेक्टर ने हर घर झंडा कार्यक्रम के आयोजन एवं सतत मानिटरिंग के लिए जिला स्तरीय समिति का किया गठन ।
कवर्धा, 22 जुलाई 2022। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर घर झंडा कार्यक्रम के आयोजन एवं सतत मानिटरिंग के लिए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। कलेक्टर श्री महोबे ने समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल को बनाया है। वहीं नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर होंगे। समिति के सदस्य के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को बनाया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वृद्धि हो।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देश अनुसार जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहो, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्पोरेट और निजी संगठनों को भी सी.एस.आर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित करें। राज्य शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनां में जागरूकता लाए जाने तथा अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा को वेबसाइट के माध्यम से लिंक करें। शासन स्तर पर संशोधित मॉनिटरिंग कर ग्राम सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता कर झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त झण्डों के मांग का पता लगाने के लिए ग्राम सभा आयोजित करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शासकीय स्तर पर प्रत्येक गाँव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित किया जाना है। स्थानीय स्व-सहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी के लिए सुनिश्चित किया जाना। ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने सुनिश्चित किया जाना। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाए। पाम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज एवं संचार के अनेक माध्यमों से स्वतंत्रता सप्ताह हर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रसार किया सुनिश्चित किया जाए। राज्य के सभी जिलों में झण्डों के वितरक, बिक्री केन्द्र के रूप में दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करना। टोल नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट-स्टीकर वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को झण्डों के भण्डारण एवं वितरण के लिए नोडल संस्थाओं के रूप में नामांकित किया जाना सुनिश्चित करें।

संबंधित पोस्ट

बुजुर्ग दाई-दीदियों को पढ़ाने सामने आए स्वयंसेवी शिक्षक माधव साहू

Admin

*सर्व यादव युवा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न*

Chunesh Sahu

*आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों का है–अर्जुन मुंडा*

Chunesh Sahu

बोरझरा(भखारा) में हिन्दू जागरण मंच ने ग्रामीण प्रमुखों से सनातन धर्म पर संवाद किया*

Chunesh Sahu

उज्जवला योजना के तहत् 19 महिला हितग्राहियो को मिला नवीन गैस कनेक्शन.. विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

Chunesh Sahu

किसानो से औने-पौने दामों पर धान खरीद कर कोचिए हो रहे हैं मालामाल. बेखबर प्रशासन..

Chunesh Sahu