hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों का है–अर्जुन मुंडा*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ एवं सामाजिक प्रमुखों द्वारा झारखंड के तीन बार के मुख्यमंत्री माननीय श्री अर्जुन मुंडा जी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार से राज्य अतिथि गृह पहुना में भेंटकर विभिन्न संवैधानिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा किये। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव ने अवगत कराया की सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम राहत के बावजूद छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को पदोन्नति में आरक्षण नहीं मिल रहा है। जिसके कारण इस वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा में स्थानीय स्तर पर भर्ती नहीं होने के कारण वहां के मूल निवासियों को शासकीय सेवाओं में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। श्री अर्जुन मुंडा जी ने आश्वत किए की इन समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों को है। यह अधिकार आदिवासियों से कोई भी नहीं छीन सकता।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव एस पी ध्रुव, श्री राम ध्रुव, जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार सुरेश पैकरा, सामाजिक प्रमुख संरक्षक धमतरी शिवचरण नेताम, हुलार सिंह कोर्राम, नारायण सिदार शक्ति, डमरूधर मांझी महासमुंद, रामचंद्र ध्रुव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, अकत ध्रुव जिला अध्यक्ष मुंगेली, प्रदेश मीडिया प्रभारी आर के मरकाम, रामायण मंडावी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

धान उपार्जन केंद्र महली में खरीदी प्रभारी सहित किसानों को बढ़ती परेशानी, लिमिट बढ़ाने की उठी मांग

hindmedianews

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

hindmedianews

 *आदि कर्मयोगी अभियान से Tribal Village Vision 2030 को मिलेगी गति* 

Chunesh Sahu

*पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार बनने तक हमारा सफर अधूरा है: मोनिका देवांगन*

Chunesh Sahu

* उर्सपाक की धूम मिल वाले बाबा के दरबार में जायरिनों का उमड़ा रेला

Chunesh Sahu

कबाड़ से जुगाड में प्रथम स्थान गुंझेटा -भरत डोरे

hindmedianews