hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

धान उपार्जन केंद्र महली में खरीदी प्रभारी सहित किसानों को बढ़ती परेशानी, लिमिट बढ़ाने की उठी मांग

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा। पंडरिया तहसील अंतर्गत कार्यालय सेवा सहकारी समिति मर्यादित महली में इन दिनों धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति के खरीदी प्रभारी सहित ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों किसान लिमिट नहीं बढ़ने के कारण लगातार असुविधा झेल रहे हैं।

किसानों का कहना है कि तय लिमिट के भीतर धान बेचना मुश्किल हो रहा है। कई किसानों के पास उपार्जन केंद्र तक धान पहुंचाने के बावजूद खरीदी सीमित होने के कारण बार-बार उन्हें केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ समय और मेहनत बर्बाद हो रही है, बल्कि परिवहन व्यय में भी अनावश्यक बढ़ोतरी हो रही है।

समिति के खरीदी प्रभारी ने भी लिमिट बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति में किसानों का दबाव बढ़ता जा रहा है। निर्धारित सीमा में खरीदी करने से बड़ी संख्या में किसान वंचित रह रहे हैं, जिससे केंद्र में असंतोष की स्थिति बन रही है।

किसानों ने शासन एवं जिला प्रशासन से तत्काल खरीदी लिमिट बढ़ाए जाने की मांग की है, ताकि किसान समय पर अपना धान बेच सकें और उपार्जन केंद्र का काम सुचारू रूप से संचालित हो सके।

संबंधित पोस्ट

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

Admin

सरकार के कुशासन एवं राजस्व विभाग के कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर जहर पीकर जान देने की कोशिश की,जिसका हाल चाल जानने गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक

Chunesh Sahu

36वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तारतम्य में भारतमाला परियोजना के दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Chunesh Sahu

पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारो को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा – हाशिम रिजवी

aakashbanjare

भूख चिलचिलाती धुप और अव्यवस्था-  रवि मानिकपुरी

hindmedianews

मुंगेली नपा.के पूर्व सहायक राजस्व निरीक्षक, कैशियर एवं सहायक मवेसी बाजार से संबंधित अपराध मे गिरफ्तार और कुछ के नाम हो सकते है उजागर*

Chunesh Sahu