hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारो को दी जाए कड़ी से कड़ी सजा – हाशिम रिजवी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश मे भी जल्द लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून – केपी सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हुई हत्या से पूरे प्रदेश के पत्रकारो मे गहरा आक्रोश व्याप्त है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर (पूर्वाचल) के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी व सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने पत्रकार हत्याकांड की कड़े शब्दो मे निन्दा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए हत्यारो को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी ने कहा कि पत्रकार की हत्या काफी दुःखद है। साथ ही पत्रकार हत्याकांड को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हत्यारे सीतापुर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मांग करती है कि पत्रकार के परिजनो को एक करोड़ मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

जिलाध्यक्ष केपी सिह ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाए। जिससे फिर किसी सिरफिरे की पत्रकार पर हमला और उसकी हत्या जैसा जघन्य अपराध/ कृत्य करने की हिम्मत न हो सके।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वाचल के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी व सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ‘बब्बू, ने पत्रकार हत्याकांड की कड़े शब्दो मे भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर हमला बताते हुए हत्यारो को जल्द गिरफ्तार कर कडी कार्रवाई की मांग की है।
वही पत्रकार हत्याकांड की डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, मोहम्मद नईम, सफायत अली, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्माइल, पीडी दूबे, गणेश अग्रहरि आदि ने भी कड़ी निंदा करते हुए पुलिस सुरक्षा सवाल उठाया है। तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जब पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई को जान से मारने की धमकी मिली थी तो उन्हे सुरक्षा क्यो नही प्रदान की गई। जब सच्चाई को उजागर वाले सुरक्षित नही तो आमजन की सुरक्षा की क्या गारंटी है।

संबंधित पोस्ट

जमीन बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

hindmedianews

*मुख्यमंत्री से डॉ. शांति कुमार ने मछुआ समाज हितार्थ चर्चा व मुलाकात हेतु समय मांगा*

Chunesh Sahu

*अज्ञात शव की शिनाख्तगी कर, अंधे कत्ल का खुलासा करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।* *महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कलीराम को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

Chunesh Sahu

आखिर सड़क पर उतर ही गए बीजे भांठा स्कूल के बच्चे और पालक

Chunesh Sahu

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी शिविर दुधली मालीघोरी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आएं रेडक्रास के बच्चों को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा/सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पु.मु. नवा रायपुर के द्वारा दिया गया सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी जानकारी।

Chunesh Sahu

कलेक्टर ने धान की फसलों में फफूंदनाशक दवा छिड़काव के बाद नुकसान हुए फसलों का किया मुआयना

hindmedianews