hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ / कबीरधाम:

कबीरधाम जिले के थाना चौकी क्षेत्रों से विगत 02 माह के अंतर्गत विभिन्न वाहनों से डीजल चोरी होने का शिकायत लगातार प्राप्त हो रहा था। वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल टीम को आवश्यक निर्देश देकर उक्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कहा गया था।

वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के द्वारा कबीरधाम जिले के अलावा अन्य कई जिले में भी डीजल चोरी करने के वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। जिसे धर दबोच ने में कबीरधाम पुलिस को सफलता मिली है। दिनांक11/07/2021 को ग्राम सोढ़ा निवासी जगन्नाथ बंजारे थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक- 10/07/2021 के मध्य रात्रि में मेरे ट्रेलर ट्रक को ड्रायवर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने रिश्तेदार के दुकान के सामने कवर्धा-बिलासपुर रोड के किनारे खड़ा करके घर चला गया था। जो दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो ट्रक का डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ और ढक्कन खुला था टंकी चेक करके देखने पर टंकी में डीजल नहीं था। लगभग 80 लीटर डीजल अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाना बताया गया। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 515/2021 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी का पता तलाश प्रारंभ किया गया। इसी दौरान थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी अन्तर्गत आर.पी पेट्रोल पंप के सामने खड़ा शुभम गुप्ता का ट्रेलर से भी कोई अज्ञात चोर के द्वारा 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया है, की सूचना शुभम गुप्ता के द्वारा पुलिस चौकी पोड़ी में देने पर अपराध क्रमांक 161 / 2021 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। दोनों प्रकरणों में आरोपी अज्ञात था जिस पर कबीरधाम पुलिस कप्तान श्री मोहित गर्ग के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक श्री बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम बनाया गया साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मुखबीर लगाये गये। सायबर सेल टीम को आवश्यक निर्देश देकर थाना सिटी कोतवाली तथा पुलिस चौकी पोड़ी की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई जिसके परिणामस्वरूप संदेही नीलाराम पिता दुकालूराम कुर्रे एवं शिव रजक पिता धीरजराम रजक दोनो निवासी ग्राम बगडबरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे जिस पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर डीजल चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन, 01 नग पाईप एवं 04 नग जेरिकेन को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का निराकरण किया गया। उक्त आरोपीगण पूर्व में भी वाहनों से डीजल चोरी की वारदात घटित करना बताये हैं। प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक चन्द्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप सिंह, राजपाल धुर्वे, आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, कमलेश साहू, थाना बलौदा जिला जांजगीर के आरक्षक रोहित साहू अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

*आज 3783 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4776 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए…*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ का बजट: गाँव-गाँव तक पक्की सड़कें, मोबाइल टावर, शहरों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Sakshi Bansod

उद्योगपति क्या जानेंगे किसानों की दु:ख, दर्द और पीड़ा ? कांग्रेस की वापसी होते ही कर्जा माफी पहली प्राथमिकता – नीलकंठ

hindmedianews

कलेक्टर ने मनरेगा के लम्बित कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

Sakshi Bansod

कान में भी पहुंच सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Admin

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरो के ऊपर कड़ा प्रहार

rakeshbhaskar