
जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) का पोस्टर विमोचन
बालोद। जिला हॉकी संघ बालोद द्वारा आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट (द्वितीय संस्करण 2025–26) की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह प्रतियोगिता बालिका वर्ग 16 वर्ष के लिए कन्नेवाड़ा–करहीभदर में आयोजित की जाएगी।
टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन जिला हॉकी संघ बालोद के अध्यक्ष श्री तोमन साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद एवं चेयरमैन, छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत सिन्हा, संरक्षक श्री राजेश घोड़ेसवार, संरक्षक श्री किशोर कराड़े, सचिव श्री तोरण सिन्हा, अध्यक्ष श्री मिथिलेश तारम और हॉकी कोच श्री दीपक तारम उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने बालिका हॉकी विकास के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिला हॉकी संघ के अनुसार यह आयोजन जिले की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का मंच प्रदान करेगा तथा हॉकी खेल को नई दिशा देगा।
रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा
मो – 7771845128
7389867471





