hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कबीरधाम जिले के कोहिनूर कहे जाने वाले  शिक्षक बंजारे  को सतनामी समाज ने किया सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम/पंडरिया : सतनामी समाज के गौरव राज्यपाल से  पुरस्कृत, उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप मे पहचाने जाने वाले शिव कुमार बंजारे ‘शिक्षादूत’ को संत शिरोमणि परम पूज्य गुरुघासीदास बाबा जी के 267 वीं जयंती के अवसर पर सतनाम गुरुद्वारा कबीरधाम में जिला स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी संघ तथा जिला सतनामी समाज प्रमुखों के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट उत्कृष्ट सेवा करते हुए समाज को गौरवान्वित करने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तर पर समस्त विभागीय सम्मान प्राप्त कर चुके बंजारे जी को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुका है। कबीरधाम जिले में सतनामी समाज से शिक्षक के रूप में पहले ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने अपने कार्यों के बदौलत राज्यपाल पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए हैं। बहुमुखी प्रतिभा संपन्न शिक्षक के रूप में शिक्षा जगत में पहचाने जाते हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त सम्मान पत्रों की संख्या 3000 से अधिक है।

संबंधित पोस्ट

भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्म दिवस

hindmedianews

बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़…. 10 लोग गिरफ्त में l…-

Chunesh Sahu

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता दिवस मनाया गया ● मरीजों को जागरूक करने का अनूठा प्रयास ● 23 सितंबर तक होंगे विभिन्न जागरूकता अभियान

Chunesh Sahu

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झीरम में हुए शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

hindmedianews

सेठानी के ताज का असली उत्तराधिकारी कौन…?.?.?.?.?. सेठानी की विदाई मगर सवाल वही,

Chunesh Sahu