hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग ने की कार्यवाही:युवक ने बंदर को एयरगन से मारा,तीन एयरगन सहित युवक गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में मिला बंदर का शव

कवर्धा : वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.08.2024 को हनुमंत सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री निलेश सोनी एवम श्री लोकेश से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राजनावगांव के केंवट पारा में एक बंदर घायल है । तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा घटना स्थल के लिए परिक्षेत्र सहायक राजानवागांव, परिसर रक्षक दियाबार एवं थुहापनी को साथ लेकर रवाना हुये। स्थल पर पहुंचकर मुयावना किया गया, बंदर के मुंह एवम नाक से खून निकल रहा था और बंदर मर चुका था, सूक्ष्मता से जांच करने पर पाया गया कि बंदर के गले में छेद है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि बंदर को किसी के द्वारा एयरगन से मारा गया हो।

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के नेतृत्व में आगे जांच कार्यवाही प्रारंभ की गयी। इस संबंध में उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया गया। तत्पश्चात उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवम भोरमदेव थाना के पुलिस बल के द्वारा गहन एवं सूक्ष्मता से जांच करने एवं ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि बंदर कौशल सोनी के घर तरफ से जमुना यादव के छत पर गिरा है। श्री कौशल सोनी को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने ठीक ठाक जानकारी नहीं दी।

तत्पश्चात् वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के मार्गदर्शन, उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा एवं परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा के निर्देशन में कौशल सोनी के विरुद्ध सर्च वारंट जारी कर उनके घर की तलाशी लेने पर तीन नग एयरगन एवम 26 नग छर्रा प्राप्त हुआ जिसे जप्त कर कौशल सोनी एवम उनके बेटे महेश सोनी को पूछताछ के कवर्धा परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया, महेश सोनी द्वारा बंदर को मारना कबूल करने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त सभी जांच कार्यवाही उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा  आशीष आर्य के नेतृत्व में श्री एल एन सोनी परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, कु. मैकुल मांडवी सीएफओ, एस के पाण्डेय सीएफओ, ललित यादव सीएफओ, श्री ओमप्रकाश पात्रे बी.एफ.ओ.,  शिवप्रसाद यादव बी.एफ.ओ. चित्रांश बीएफओ एवं भोरमदेव थाना के पुलिस बल के द्वारा किया गया।

संबंधित पोस्ट

*स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने जल वितरण कर सेवा कार्य किया* या *भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य -डॉ. मंजूषा साहू*

Chunesh Sahu

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के  डौण्डी विकासखण्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया,

Chunesh Sahu

राजपूत क्षत्रिय समाज का वार्षिक आम जलसा सम्पन्न, विधायक भावना बोहरा ने की 20 लाख रुपये की घोषणा

hindmedianews

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

hindmedianews

*यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा में स्कूली बच्चों ने लिया भाग लोगो को करते दिखे जागरूक*

Chunesh Sahu

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sakshi Bansod