hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान पर परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर।  ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त  एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त  डी. रविशंकर भी उपस्थित थे।

ई – रिक्शा एवं ऑटो की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार – विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स एवं पैसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41, इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स एवं पेसेंजर) की संख्या क्रमशः रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 है, इस संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। बिना मॉनिटरिंग एवं रेगुलेशन के इन पर नियंत्रण की समस्या पर चर्चा की गई।

जिला प्रशासन रायपुर ने जोनवार योजना बनाई

बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा एवं ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन हेतु निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा रायपुर शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में विभक्त कर योजना बनाई गई है।

ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर चर्चा

बैठक में ई-रिक्शा हेतु केन्द्र एवं राज्यों में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त राज्य शासन एवं जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमशः उनके जिलों में ई-रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई।

समस्या के समाधान के लिए मांगे गए सुझाव

बैठक में ई-रिक्शा एवं ऑटो पंजीयन में निरन्तर वृद्धि एवं समस्या के समाधान हेतु किसी भी प्रकार के प्रस्ताव, सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा समिति अथवा परिवहन विभाग के पास प्रेषित् करने हेतु कहा गया।

संबंधित पोस्ट

ग्राम जमुनाही में दो पक्षों के बीच विवाद, लोरमी 50 बिस्तर स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है इलाज 

rakeshbhaskar

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजपुत क्षत्रिय समाज भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की

hindmedianews

आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध कच्ची शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ हुआ कार्यवाही 

rakeshbhaskar

हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा नगर पंचायत इंदौरी, प्रकाश व्यवस्था,सीसी रोड एवं चौक निर्माण के लिए मिली 1 करोड़ 78 लाख से अधिक की स्वीकृति

hindmedianews

तेज रफ्तार ने ली मासूम की जान अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, गांव में मातम

Sakshi Bansod

*अज्ञात शव की शिनाख्तगी कर, अंधे कत्ल का खुलासा करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।* *महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कलीराम को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

Chunesh Sahu