hindmedianews
Breaking News
अन्य

ग्राम खुटेरी (अचौद), जिला बालोद में दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

ग्राम खुटेरी (अचौद), जिला बालोद में दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

ग्राम खुटेरी (अचौद), जिला बालोद में छत्तीसगढ़ी युवा संघ के तत्वावधान में 4 एवं 5 अप्रैल को दो दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के गाँवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

शिविर के संयोजक तामस्कर साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को प्रउत तथा व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन देना था। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, आत्मविकास और सकारात्मक जीवन-दृष्टि की भी आवश्यकता है।

 

शिविर के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यजीत साहू ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एवं आर्थिक सरोकार, मानसिक निर्देशन तत्व, नव्य मानवतावाद तथा अध्यात्म से जुड़ाव जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने व्यक्तित्व को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें, बल्कि समाज और मानवता के व्यापक हित से भी जोड़ें।

 

पर्सनालिटी ट्रेनर सुरज दुबे ने युवाओं को सेल्फ हेल्प की दस तकनीकों के बारे में जानकारी दी और बताया कि आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच, लक्ष्य-निर्धारण और आत्मविश्वास के माध्यम से जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

वहीं आकाश चंद्रवंशी ने युवाओं को छत्तीसगढ़ी समाज आंदोलन के इतिहास, उद्देश्य और वर्तमान दिशा के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने समाज के संगठन, जागरूकता और युवा भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

 

आचार्य रितेश्वरानंद अवधूत ने शिविर में प्रउत सिद्धांत के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रउत केवल आर्थिक सिद्धांत नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन-दृष्टि है, जो समाज के संतुलित, न्यायपूर्ण और मानवीय विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।

 

इस शिविर के सफल आयोजन में हेमलाल सोनबोईर, देवसिंग सिन्हा, पुरानिक यादव, पवन साहु, सुरेश साहु, रवि यादव, मोहित पुरुषोत्तम साहु, कोचेरा, मोतीराम साहु, रुक्मिणी साहु सहित आसपास के गाँवों के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय योगदान दिया।

 

शिविर के समापन पर आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

हिन्द मिडिया रिपोर्टर याद राम साहू मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

*खबर को कलेक्टर ने लिया संज्ञान.* *पाइपलाइन विस्तार और टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कलेक्टर* *जलजीवन मिशन की बैठक लेकर कलेक्टर ने की जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा*

Chunesh Sahu

*आमाबेड़ा कांड और अवैध धर्मांतरण के विरोध में ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का व्यापक असर, गुण्डरदेही में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखीं दुकानें* *सर्व समाज के आह्वान पर एकजुट हुआ गुण्डरदेही: बजरंग दल, RSS और जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध*

Chunesh Sahu

गोबरा-नवापारा से बड़ी खबर सफाई कर्मचारी से पुलिस की मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने की बात; कर्मचारियों में आक्रोश, थाने का घेराव

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ राज्य कूडो रेफरी ट्रेनिंग कैंप में कबीरधाम के कोच खिलाड़ियों का चयन

hindmedianews

2020 बैच की ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने संभाला गोमती जोन DCP का कार्यभार, बोलीं- पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता

Sakshi Bansod

*छत्तीसगढ ओलंपिक खेल 2022- 23 खेल का एक दिवसीय आयोजन*

Chunesh Sahu