
रायपुर। राजधानी रायपुर में होली त्योहार की धूम देखने को मिल रही है. बाजारों में रौनक के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. जगह-जगह होलिकाओं का अनोखा अंदाज भी दिख रहा है. इस बार शहर के प्रसिद्ध स्थल में से एक कालीबाड़ी चौक पर ‘स्त्री 2’ फिल्म की थीम पर आधारित होलिका की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. “ओ स्त्री कल आना” थीम के साथ मूर्ति के पास फिल्म के प्रसिद्ध कैरेक्टर ‘सरकटा’ की प्रतिमा भी बनाई गई है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रही है!





