hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*समाजसेवा को बनाया जन्मदिन का आधार, भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े और मिठाई साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर रही मौजूद*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*बालोद :-* सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने अपने जन्मदिन को यादगार तरीके से मनाया। उन्होंने जिला मुख्यालय बालोद के आमदाबाद वृद्धाश्रम, जिला न्यायालय के समीप स्थित वृद्धाश्रम तथा घरौंदा आश्रम पहुँचकर वहाँ के वृद्धजनों के बीच कपड़े और मिष्ठान्न वितरित किए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर सुबह से ही अपनी धर्मपत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर व कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धाश्रम पहुँचे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “इन बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। जीवन में असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों की सेवा करता रहूँ। भाजपा नेता के इस मानवीय पहल से वृद्धाश्रम के निवासी भावुक हो गए। एक वृद्धजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, पुष्पेंद्र चंद्राकर ने हमें सिर्फ कपड़े ही नहीं दिए, बल्कि अपनेपन का एहसास भी कराया। हम उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर और समाजसेवा को समर्पित करके मनाया। दिन भर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन उनके इस विशेष दिन का मुख्य आकर्षण वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रम में बच्चों के बीच समय बिताना रहा। उन्होंने पहले वृद्धाश्रम का दौरा किया, जहां बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत, वह मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों के साथ बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर व भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर ने आश्वासन दिया कि वह वृद्धाश्रम की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करते रहेंगे।
पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि “मेरे लिए जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं समाज के उन वर्गों के साथ समय बिताऊं, जिन्हें हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। इन चेहरों पर आई मुस्कान ही मेरा सबसे बड़ा उपहार है।” उनके इस कदम की स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खूब सराहना की है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, रविन्द्र टेमरिया अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, उपसंचालक काव्या जैन,समाज कल्याण विभाग उपसंचालक अजय गेडाम, संदीप सिन्हा पिंटू ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम में पुष्पेंद्र चंद्राकर ने आमदाबाद वृद्धाश्रम में 8 महिला 6 पुरुष, जिला न्यायालय के समीप स्थित वृद्धाश्रम में 11 महिला 3 पुरुष तथा घरौंदा केंद्र में 20 पुरुष 23 महिलाओं को मुंह मीठाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्टर – गगनदीप सिन्हा
हिरदे सिन्हा

मो – 7771845128
73898 67471

संबंधित पोस्ट

रोजगार हेतु निजी क्षेत्र में 14 मार्च मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

hindmedianews

नौटंकी या समर्पण का दिखावा: दो दिन की सायकल यात्रा और वर्षों पुरानी व्यवस्था की बीमारी

Sakshi Bansod

आचार संहिता की आड़ में अवैध प्लॉटिंग का खेल….कृषि भूमि की रेरा या टाउन प्लानिंग से अनुमति जरूरी राजस्व मंत्री

Chunesh Sahu

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मातम 

hindmedianews

प्रतिदिन हो रही घटनाएं, गौ अभ्यारण की पहल स्वागत योग्य ~ बेज़ूबान सेवा समिति

hindmedianews

दिल्ली पब्लिक स्कूल मे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया….!