hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन मंडल अधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में हो रहा वनों का सुरक्षा:आग व कटाई पर अंकुश 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा:वनमंडलाधिकारी कवर्धा ने वनक्षेत्र के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अग्नि सीजन 2025, जो 15 फरवरी से 15 जून 2025 तक रहता है, में वनों की अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।

वनमंडलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र का सतत गश्ती करने, समिति गठित करने, स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखने, और सेटेलाईट के माध्यम से प्राप्त हो रहे सूचना के आधार पर तत्काल फायर प्वाईंट पर जाकर आग बुझाने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, उन्होंने गांव में कोटवारो से मुनादी कराने व लुक्कड़ नाटक एवं अन्य प्रचार-प्रसार के माध्यमों से ग्रामीणों में अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूकता लाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत क्षेत्र के समस्त उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, स्थानीय वन अमला के द्वारा सतत् भ्रमण कर सेटेलाईट के माध्यम से प्राप्त हो रहे अग्नि प्वाईंट पर जाकर अग्नि बुझाने का कार्य किया जा रहा है।

वनमंडलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को होली त्यौहार में विशेष गश्ती कर आकस्मिक घटनाओं पर नजर रखने एवं वन, वन्यप्राणी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

धमतरी में कोटवारी भूमि कथित घोटाला: विधायक के ध्यानाकर्षण के बावजूद प्रशासन की चुप्पी, करोड़ों की सरकारी संपत्ति खतरे में

Chunesh Sahu

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

hindmedianews

*भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न*

Chunesh Sahu

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव अब प्रश्नपत्र में बढ़ेंगे MCQ सवाल, छात्रों को मिलेगा नया अनुभव

Sakshi Bansod

नाबालिक  बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले आरोपी को भेजा जेल 

hindmedianews

7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

hindmedianews