hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़जन्म दिवस की बधाईदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर प्रबल दावेदार हो सकती हैं नीलू राजकुमार अनंत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता: अजय जांगड़े

पंडरिया: चुनावी बिगुल बजने से पहले ही लोगों में नगर विकास के लिए एक अच्छे स्वभाव और कार्य कुशलता होने के साथ साथ सामाजिक चिंतक हो ऐसे में लोगों का सोच समझ निर्धारित होता है। तथा उन्हें ही सर्वांगीण विकास के लिए चयन करना उचित समझते हैं।
सालों से पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र में विकास पथ पर कार्य करने वाले किसी ऐसे व्यक्तित्व का धनी हो जो सभी वर्गों को सम्मान देते हुए नगर विकास में अपनी भूमिका अहम रखने का सामर्थ्य रखता हो।

नगरीय निकाय पंडरिया समरसता भाई चारे के साथ सर्व मजहब से भरी हुई है,जिसमें सभी वर्गों में से अधिक की भागीदारी अनुसूचित जाति का ही है।
यूं तो छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के कुल 95 जातियां इस वर्ग में आती हैं,परन्तु नगर पालिका परिषद पंडरिया क्षेत्र में अनुसूचित जाति से सतनामी समाज का आबादी अधिक है।
सतनामी समाज जो पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र के कुल आबादी से 50 प्रतिशत आबादी वाला एक ऐसा समाज है जिनके वजह से यहां की अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति आरक्षित होता है।
सतनामी समाज की बहुतायत भागीदारी वाली ऐसा मोहल्ले समरूपारा जो वार्ड 1और 2 शामिल हैं,नवापारा वार्ड क्रमांक 5, बैरागपारा 15 तथा घोघरापारा, बाजारापारा 8 में आता है।
इनमें से अध्यक्ष पद पर आसीन हो चुकने वाले मोहल्ले समरूपारा, बैरागपारा व नवापारा है जिसमें घोघरापारा,बाजारापारा से उम्मीदवार चयन करने अधिकांश लोगों की मत से जाना जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए नीलू राजकुमार अनंत को चयन करने लोगों में चर्चाएं

राजकुमार अनंत (नीलू राजकुमार अनंत) जो वर्तमान में नगरपालिका पंडरिया के वार्ड क्रमांक 8 पार्षद है।
इनका कार्यकाल से वार्ड के लोगों के साथ साथ पंडरिया के नागरिकों में भी खुशी है। जिसका मुख्य कारण उनके व्यक्ति गत छवि और राजनीतिक सफर भी बेदाग व स्वच्छ से भरा है जो एक जन सेवक के रूप में भी जाने जाते हैं।
पार्षद राजकुमार अनंत के द्वारा मांग और प्रयास के कारण विकास कार्यों की सौगात वार्ड में बखूबी हुई है।
पार्षद होने के साथ साथ नगर पालिका परिषद पंडरिया के सभापति भी जिनके वजह से वे पंडरिया निकाय अंतर्गत आने वाले लोगों का कार्य सह सम्मान बखूबी कराने तैयार रहते हैं।

राजकुमार (नीलू) अनंत के कार्यकाल में हुए विकास कार्य ही उनके कार्यशैली का प्रतीक है।

पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र में राजकुमार अनंत के सामाजिक सेवा और जन विकास कार्यों की सराहना हो रही है। उनके प्रयासों से आम जनों को लाभ मिल रहा है।पंडरिया के नागरिकों ने राजकुमार अनंत के प्रति सौहार्द्र जताया है और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की है। यह विकास कार्य पंडरिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सतनामी समाज में भी पंडरिया की जनता राजकुमार अनंत के जन भावना से खुश और संतुष्ट हैं जिससे उनको सतनामी समाज पंडरिया के सामाजिक भाइयों में सराहा जा रहा है जिसके चलते इनको पंडरिया में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर देखने की इच्छाएं से चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित पोस्ट

त्रुटि सुधार के लिए राजस्व अमले करेंगे भौतिक निरीक्षण, जरूरत पड़ी तो गांवों में कैंप लगाकर करेंगे निराकरण

hindmedianews

Chunesh Sahu

कवर्धा वनमंडल के खिलाड़ियों का 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता देहरादून (उत्तराखंड ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sakshi Bansod

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण,कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर मिला अनुपस्थित,शोकॉज जारी करने दिए निर्देश 

hindmedianews

*6 फरवरी से वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक हड़ताल पर*

Chunesh Sahu

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा घरेलु वायरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण इच्छुकों से 14 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Chunesh Sahu