hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राज्य का गौरव साबित हो रहे कबीरधाम के कोहिनूर: राज्य मंत्री टंकराम वर्मा ने किया शिक्षक शिवकुमार बंजारे लेखक के रूप में सम्मानित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा: राज्य स्तरीय पुस्तक विमोचन कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर में आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 को एक गरिमामयी आयोजन में “आपदा प्रबंधन एवं बचाव” विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा जी छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के करकमलों से संपन्न हुआ।

कबीरधाम जिले के शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक ने लेखक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुस्तक में प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे द्वारा आपदा प्रबंधन और माकड्रिल का महत्व प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से संबंधित जानकारी, सुरक्षा उपाय, और आपातकालीन परिस्थितियों में किये जाने वाले व्यवहारिक कदमों को सरल भाषा में समझाया गया है। जिसमें क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री देख सकते हैं, वीडियो न केवल पाठ्यवस्तु को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं, बल्कि उनमें एनिमेशन, रीयल-लाइफ उदाहरण और मॉकड्रिल भी शामिल हैं, जो बच्चों की समझ को और गहरा बनाते हैं। इसके अतिरिक्त दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वे भी समान रूप से विषयवस्तु को समझ सकें। यह संसाधन सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। राज्य मंत्री मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पुस्तक न केवल विद्यार्थियों, बल्कि आम नागरिकों को भी सजग एवं जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होगी।”

लेखक टीम के शिक्षकों एवं ने मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कावड़ियां और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन सहित ठहरने की उचित इंतजाम

hindmedianews

प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय केशलीगोड़ान में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाया गया

hindmedianews

संचालक कृषि राहुल देव का धमतरी दौरा, किसानों को दलहन-तिलहन पर जोर

Chunesh Sahu

*RTI के जानकारी देने गुमराह कर रहे हैं जनसूचना अधिकारी…..* *बड़ी रकम के वारा न्यारा की आशंका…सेटिंग्स करने में फेलूलर साबित हुआ मध्यस्थ व्यक्ति…गुप्त सूत्र के हवाले से खबर..* *आखिर क्यों जानकारी देने से घबरा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी .*

Chunesh Sahu

*राईस मिल में अवैध धान भंडारण…… प्रशासन की दबिश….निरिक्षण में 5 राइस मिल में मिला 1 करोड़ 77 लाख का अवैध धान…..*

Chunesh Sahu

रंग संगीत चैप्टर 3 का आयोजन रविवार को* *युवा कवि हीरामणि वैष्णव को इस वर्ष का नेताजी आनंद सिंघानिया स्मृति छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान व वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज को मिलेगा सरस्वती साहित्य सम्मान*

Chunesh Sahu