hindmedianews
Breaking News
अन्यधमतरी

संचालक कृषि राहुल देव का धमतरी दौरा, किसानों को दलहन-तिलहन पर जोर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संचालक कृषि राहुल देव का धमतरी दौरा, किसानों को दलहन-तिलहन पर जोर

चुनेश साहू।धमतरी (छत्तीसगढ़): 

राज्य की कृषि गतिविधियों को गति देने और मैदानी हकीकत जानने के उद्देश्य से, संचालक कृषि (भा.प्र.से.) राहुल देव ने गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को धमतरी जिले का सघन दौरा किया। उन्होंने विभाग द्वारा जिले में आयोजित फसल प्रदर्शनों और अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और विस्तृत जानकारी ली।

दौरे के दौरान, संचालक महोदय ने विशेष रूप से विकासखंड कुरूद के बीज प्रक्रिया केन्द्र, मरौद का निरीक्षण किया। इस केंद्र पर उन्होंने बीज उत्पादक किसानों से सीधा संवाद किया। किसान दिनेश कश्यप (कुण्डेल), बाबुलाल साहू (मेघा) और डेमुराम साहू (मोतिमपुर) से उन्होंने बीज उत्पादन, उपार्जन, प्रमाणीकरण और भुगतान की प्रक्रिया को समझा।

किसानों के साथ बातचीत में, देव ने अधिकारियों को समय पर कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विविधीकरण (Diversification) की आवश्यकता पर बल देते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। संचालक महोदय ने यह निर्देशित किया कि प्रक्षेत्रों की खाली पड़ी कृषि भूमि और धान के स्थान पर दलहन-तिलहन फसलों की बुवाई को प्राथमिकता दी जाए। इसी कड़ी में, कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए, संचालक कृषि, छ.ग. रायपुर की उपस्थिति में ग्राम मरौद (कुरूद) के 10 कृषकों को दलहनी फसलों के विस्तार हेतु मसूर मिनीकिट का वितरण किया गया।

इस महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम में चिरंजीव सरकार, उप संचालक कृषि (संचालनालय कृषि रायपुर) और मनोज सागर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी (धमतरी) सहित विभाग के कई मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे। यह दौरा राज्य में कृषि विकास की गति को बनाए रखने और किसानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

चुनेश साहू 9111988965

संबंधित पोस्ट

कर्मा जयंती, रामजानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं गोटुल स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ कबीरधाम जिला की कार्यकारिणी घोषित

hindmedianews

कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर प्रबल दावेदार हो सकती हैं नीलू राजकुमार अनंत

hindmedianews

*”भोथली गांव की गलियों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया”*

Chunesh Sahu

कुंवरसिंह निषादजी के प्रस्ताव एवं अथक प्रयास से किसानों को सहूलियत देने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में मंडी निधि से पक्के फड़ निर्माण(

Chunesh Sahu

खाद्य पदार्थों में नहीं है समाप्ति तिथि लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़, बच्चे ज्यादातर हो रहे शिकार

hindmedianews