hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*सरस्वती शिशु मंदिर पुरुर व श्रुति संगीत विद्यालय चिटौद के निर्देशन मे आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क समर क्लास मे अंचल व दुर दुर के बच्चे हो रहे लाभान्वित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*सरस्वती शिशु मंदिर पुरुर व श्रुति संगीत विद्यालय चिटौद के निर्देशन मे आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क समर क्लास मे अंचल व दुर दुर के बच्चे हो रहे लाभान्वित*

बालोद.गुरुर..सरस्वती शिशु मंदिर पुरुर के प्राचार्य वेदप्रकाश कटेंद्र व श्रुति संगीत विद्यालय चिटौद व लोक मंच सोनहा बादर के प्राचार्य व डायरेक्टर जितेन्द्र साहू के कुशल व सफल निर्देशन मे, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर विद्यालय पुरुर के प्रांगण मे पंद्रह दिवसीय निःशुल्क समर क्लास 13 मई से शुभारम्भ किया गया है l जोकि रोजाना सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चल रही है l लगभग 150 बच्चे प्रशिक्षण का लाभ उठा रहे है l सभी विधाओं के लिए शिशु मंदिर पुरुर के प्राचार्य कटेंद्र जी के द्वारा अलग अलग रूम की व्यवस्था की गई है l संगीत विद्यालय के प्राचार्य व सोनहा बादर के संचालक जितेंद्र साहू ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो मे शिक्षा संस्कार के साथ साथ संगीत व सभी महत्वपूर्ण विधाओं की जानकारी यंहा के प्राचार्य, आचार्य व दीदी जी जनो के माध्यम से निरंतर बच्चो को मिलता आ रहा है l मै भी साक्षी हूँ,विगत 10 -15 वर्षो से शिशु मंदिर के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिलते आ रहा है, इस बार भी प्राचार्य वेद प्रकाश कटेंद्र के साथ विचार मंथन कर 15 दिवसीय कार्यशाला मे सहभागिता निभाने का सुअवसर प्राप्त हुआ l आयोजित समर क्लास मे,प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा शास्त्रीय गायन, लोक संगीत, तबला, पैड,कत्थक नृत्य, लोक नृत्य, वेस्टन डांस, कम्प्यूटर, पैरामेडिकल क्लास,मंच संचालन,पंच गव्य चिकित्सा, योगा, नाड़ी जानकारी, एक्यूप्रेशर,सहित शिक्षा व संस्कार के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर रोजाना सुबह 9 बजे से 12 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है l बच्चो का रुझान भी तारीफेकाबिल है l समर क्लास के शिक्षक जितेन्द्र साहू, वेद प्रकाश कटेंद्र,जागृति साहू, आकांक्षा साहू, ऋषभ साहू, युवराज साहू, पंकज साहू, राहुल साहू, रेणुका यादव, सहित शिशु मंदिर के आचार्य जी, दीदी जी व कार्यकर्ता बहन जी समयपूर्व उपस्थित होकर समर क्लास मे अमूल्य योगदान देते आ रहे है l इस अवसर पर समर क्लास आयोजन मे ग्रामीण आदरणीय जनो ने,वरिष्ठ जनो ने व गुरुजनो भरपूर प्यार आशीर्वाद के साथ शुभकामनायें व्यक्त किए l

संबंधित पोस्ट

योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा

hindmedianews

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में की आयकर बिल पेश 2025

Sakshi Bansod

*श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए तीर्थयात्री, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी*

Chunesh Sahu

डॉ.भीम राव अंबेडकर साहेब जयंती पर आनंद सिंह व टीम ने बांटा शरबत

hindmedianews

*बिग ब्रेकिंग : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य*

Chunesh Sahu

शिक्षकों की लापरवाही: नाबालिक छात्रों से काम कराने का मामला सामने आया, विडियो हो रहा वायरल

hindmedianews