hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एवं सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ़ गुरूर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी है ….

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एवं सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ़ गुरूर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी है ….

 

बालोद. गुरूर… 1. ग्रामीण अंचलो में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत पर गुरूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
02. अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपीयों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही।
03. सट्टा खेलाने वाली महिला को चौकी कंवर थाना गुरूर पुलिस ने किया गिरफतार।
04. शराब के नशे में मदहोश हालत में मिले व्यक्यिों के खिलाफ कार्यवाहीं।
05. अवैध रूप से 60 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को बिक्री करते अलग अलग
जगह से गुरूर पुलिस ने किया जप्त।
06. थाना गुरूर पुलिस ने केबल चोरी करने वाले 02 चोरो को किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण :- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय
श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश बागड़े पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिलेश्वर
चंद्रवंशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कंवर कैलाशचंद मरई, पुलिस सहा0 केन्द्र पुरूर प्रभारी शिशिर पाण्डेय के साथ टीम गठित
कर अवैध शराब बिक्री , जुआ ,सट्टा रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु संयुक्त रूप से थाना गुरूर ,चौकी कंवर ,पुलिस सहा0 केन्द्र
पुरूर द्वारा 05 टीम गठित कर टाउन देहात भ्रमण पर निकला था कि दिनांक 17.02.2022 को ग्राम भ्रमण के दौरान थाना
क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री व सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते तथा केबल
वायर चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
अवैध शराब की कार्यवाही :- आरोपी सीताराम साहू पिता स्व0 धिरपाल साहू उम्र 56 साल सा0 भोथली के कब्जे से 18 पौवा
देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 100 रू तथा आरोपी रतनु कुमार साहू पिता जैनू कुमार साहू उम्र 21 साल सा0
भोथली के कब्जे से 19 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिकी रकम 160 रू आरोपी रेमन लाल साहू पिता दिनदयाल साहू
उम्र 30 साल सा0 मोखा थाना रनचिरई जिला बालोद के कब्जे से 23 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 120 रू तथा आरोपी
ललित कुमार नेताम पिता स्व0 राधेलाल नेताम उम्र 20 साल सा0 मड़वा पथरा थाना रूद्री जिला धमतरी के कब्जे से 04 लीटर
कच्ची महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपीयो के के कब्जे से कुल 60 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 04 लीटर
कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
अवैध सट्टा की कार्यवाही :-
आरोपीया गायत्री मसीह पति शशिकांत मसीह उम्र 36 साल सा0 अटल चौक कंवर के कब्जे से 34 नग सट्टा पट्टी , 01 डाट
पेन एवं नगदी रकम 1310 रूपये जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया ।
शराब के नशे में मदहोश हालत में मिले व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही :-
आरोपी बेदराम साहू पिता कृष्णा रामजी साहू उम्र 40 साल सा0 खर्रा वार्ड 15 थाना गुरूर जिला बालोद 2. डोमन लाल साहू
पिता मंशाराम साहू उम्र 33 वर्ष सा0 तितुरगहन थाना गुरूर जिला बालोद 3. होमलाल साहू पिता चैतूराम साहू उम्र 48 साल
सा0 भरदा वार्ड06 थाना गुरूर जिला बालोद 4. दिलेश्वर पिता अनुज राम उम्र 47 साल सा0 खर्रा वार्ड 15 थाना
गुरूर जिला बालोद 5. योगेश्वर कुमार साहू पिता नोहर सिंह साहू उम्र 38 साल सा0 कोचेरा वार्ड 09 थाना गुरूर जिला बालोद
के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया
केबल वायर चोरी के आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही :-
ग्राम दर्रा में केबल वायर चोरी करते 02 शातिर चोर 1. रूदेश्वर शांडिल्य उर्फ सुनील पिता फणेश्वर शांडिल्य उम्र 35 वर्ष 2.
महानंद मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम उम्र 22 साल साकिनान मुड़खुसरा थाना गुरूर जिला बालोद को गुरूर पुलिस ने विधिवत
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका :- निरीक्षक दिलेश्वर चंद्र वंशी , उप निरीक्षक कैलाशंच मरई , उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय,
सउनि0 धनेश्वर साहू, सउनि0 होमप्रकाश सलामें, सउनि0 लोकेश्वर गंजीर, सउनि0 भुजबल साहू, सउनि0 रूपेश्वर भगत,
सउनि0 अनितराम यादव , सउनि0 नरेन्द्र साहू , म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी, प्र0आर0 शिवनंदन दिवकार प्र0आर0 राजेश
टंडन , आर0 चंचल राम भगत, आर0 दिनेश नेताम, आर0 चंद्रशेखर यादव, म0आर0 सुमन देशलहरे एवं समस्त पुलिस स्टाप
गुरूर ।

संबंधित पोस्ट

*कलंगपुर स्कूल की बेटी पायल साहू ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित*

Chunesh Sahu

एक पेड़ माँ के नाम, पूरा जंगल माफिया के नाम!” — कटघोरा वनमंडल में वन भूमि पर माफिया का कब्जा, विभाग बना मूकदर्शक…!

लोकसभा अध्यक्ष कांकेर जसवंत सिन्हा एवं छाया विधायक गुण्डरदेही के नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Chunesh Sahu

नगर पंचायत गुंडरदेही में आयोजित आपातकालीन कार्यक्रम कॉलेज की विद्यार्थियों द्वारा

Chunesh Sahu

आधी आबादी का नेतृत्व महिलाएं कर रही : विभा अवस्थी*

Chunesh Sahu

सीजी पीएससी में करनौद का नाम रोशन , रोशन को मिली 33वीं रैंक, गांव में जश्न का माहौल

Sakshi Bansod