hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरीब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत 5 हितग्राहियों को SPARSH SNA के माध्यम से राशि का भुगतान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

नगर पंचायत गुंडरदेही

नगर पंचायत गुंडरदेही क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र 5 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान SPARSH (Single Nodal Agency – SNA) प्रणाली के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत गुंडरदेही द्वारा जानकारी दी गई कि योजना के अंतर्गत चयनित 5 हितग्राहियों के बैंक खातों में शासन द्वारा निर्धारित किश्तों के अनुसार राशि सीधे अंतरित की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी है एवं हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हुआ है।

SPARSH SNA प्रणाली के माध्यम से भुगतान होने से वित्तीय प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, सरल एवं त्वरित हुई है। हितग्राहियों द्वारा समय पर राशि प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त किया गया।

नगर पंचायत गुंडरदेही द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे आवास निर्माण कार्य को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर कार्यालय में प्रस्तुत करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य की पूर्ति हेतु नगर पंचायत गुंडरदेही निरंतर प्रयासरत है।

 

हिरदे सिन्हा

गगनदीप सिन्हा

संबंधित पोस्ट

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा धमतरी जिले में निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

Sakshi Bansod

सामान्य सभा का सम्मिलन 06 नवम्बर को

Chunesh Sahu

केशमर्दा में लाल पानी पीने को मजबूर बैगा आदिवासी, भाजपा सरकार के दावे खोखले – तुकाराम चंद्रवंशी

hindmedianews

*सकरौद और सिकोसा में फाग और जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने की शिरकत*

Chunesh Sahu

31 जुलाई को होगी सामान्य सभा की बैठक

hindmedianews