hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर-चांपा में युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर छोड़ा सुसाइड नोट

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

जांजगीर-चांपा। जिले के बलोदा थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपीदास महंत के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिल सकी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर से युवक लापता था। परिजनों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया तो उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से पता चला कि युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया है। इसके बाद परिवार ने बलोदा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार सुबह बकरी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी हुई देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मानसिक तनाव में था, हालांकि स्पष्ट कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो

सकेगा।

 

संबंधित पोस्ट

वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन* 

Chunesh Sahu

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Sakshi Bansod

मतगणना शुरू होने के घंटों बाद भी जानकारी ना देने से पत्रकारों ने किया हंगामा: सामने आई निर्वाचन आयोग की लापरवाही

Sakshi Bansod

*RTI के जानकारी देने गुमराह कर रहे हैं जनसूचना अधिकारी…..* *बड़ी रकम के वारा न्यारा की आशंका…सेटिंग्स करने में फेलूलर साबित हुआ मध्यस्थ व्यक्ति…गुप्त सूत्र के हवाले से खबर..* *आखिर क्यों जानकारी देने से घबरा रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी .*

Chunesh Sahu

जरूरतमंद को युवा पत्रकार और साथी के द्वारा गया किया रक्तदान…*

Chunesh Sahu

अब मिनटों में ही पहुंच जाएंगे रायपुर से दुर्ग, तैयार हो रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण

Sakshi Bansod