hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन* 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन*

 

*भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती के अवसर पर सेवा एवं संकल्प पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल गंगरेल के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में ग्राम लीलर के धान भंडारण केंद्र में वृक्षारोपण किया गया ।।*

*इसअवसर पर गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने कहा कि हमारे आने वाले पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर हमारे भविष्य को संरक्षित करना होगा।।*

*इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन भोथली के पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव,क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव , मंडल उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर दीवान, मीना यादव ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिन्हा ,महामंत्री धर्मराज सिन्हा, मीडिया प्रभारी भोलाराम साहू ,सोसायटी अध्यक्ष सोहन यादव, मनोज सिन्हा ,सुशील निषाद, देवचरण, शिवचरण, साहू, दीपक सिन्हा, दीपक साहू, महादेव यादव, हेमंत नेताम,नर्मदा मंडावी, दुलेश्वरी नेताम,प्रेमा निषाद,एवं सोसायटी के कर्मचारी गण उपस्थित थे।*

 

2.

*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम दिनांक 19 जुलाई शनिवार को दोपहर 2बजे धमतरी नगर निगम के घड़ी चौक में आयोजित किया जा रहा है ।

*इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन ने क्षेत्र की मातृशक्ति बहनों एवं बालिकाओं से अपील किया है कि अपने घर आंगन की एक चुटकी मिट्टी और एक राखी लिफाफा में पैक कर अपना नाम लिखकर लाएंगे और महिला मोर्चा की बहनों के पास जमा करेंगे।महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने बताया कि एकत्रित रक्षा सूत्र को देश के सीमाओं में तैनात वीर सैनिकों को भेजा जाएगा ।हमारे देश के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी मातृभूमि एवं हम सबकी सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं , तीज त्योहारों पर अपनों के बीच आ नहीं पाते , इसलिए हम सब बहनें उनके परिवार की कमी को पूरा करने एवं उनकी कलाई रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुनी ना रहे इसलिए उनकी लंबी उम्र एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं के साथ रक्षा सूत्र एवं तिलक के लिए घर आंगन की मिट्टी भेजते हैं।अतः सभी सम्माननीय बहनों से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें, और अपने घर आंगन की मिट्टी और एक राखी अवश्य लाएं।।

संबंधित पोस्ट

तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Sakshi Bansod

*एनएसएस युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा का पाठ पढ़ाता है : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

जिले के विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर और भाजपा प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत होगें जिले में विविध कार्यक्रम

hindmedianews

प्रदेश स्तरीय सहकार भारती का समीक्षा बैठक हुआ संपन्न, किसानों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

Chunesh Sahu

जनसंपर्क में तेजी, गांव-गांव मिल रहा आशीर्वाद

Chunesh Sahu