hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

नगरीय निकाय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, तीन सूत्रीय मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा।प्रदेशभर के छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरी निकाय कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि नगरीय निकाय कर्मचारियों की तीन मूलभूत मांगें

1. हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान।

2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली।

3. समय पर पदोन्नति।

को लेकर पिछले एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे और शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे थे।इसी क्रम में मुख्यमंत्री निवास से संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर तीनों मांगों की गंभीरता को विस्तारपूर्वक रखा। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई यह चर्चा सकारात्मक और सार्थक रही तथा आने वाले समय में कर्मचारियों को इसका निश्चित लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के संरक्षक संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुभाष सोनकर, वरिष्ठ सलाहकार श्रवण ठाकुर, और कर्मचारी ललित साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी संघ के अध्यक्ष बद्रीराम साहू ने दी।

 

संबंधित पोस्ट

सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकननीकी-विशेषज्ञ और कुशल कामगार द्वारा किया जा रहा भोरमदेव मंदिर की सुदृढ़ीकरण का काम

hindmedianews

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के लगभग 750 किसानों के 250 हेक्टेयर खेतों में खरीफ सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचेगा पानी।

hindmedianews

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई

hindmedianews

जनजातीय  बालक एवं बालिका छात्रावास प्रवेश उत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया बच्चों का स्वागत

hindmedianews

20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक महीने में 6 राज्यों में चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

Sakshi Bansod

10 माह से कम कार्यकाल में सरपंच  दीपिका ठाकुर की दो मानवीय पहलें बनी चर्चा का विषय

Sakshi Bansod