hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई विशेष अभियान चलाकर 18 से 22 अक्टूबर तक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

 

विशेष अभियान चलाकर 18 से 22 अक्टूबर तक

 

धमतरी, 23 अक्टूबर 2022/कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में आबकारी अमले द्वारा 18 से 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अमले द्वारा कुल 28.720 लीटर देसी प्लेन मदिरा, 31.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 5300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह कुल 19 प्रकरण कायम किए गए। इनमें गैर जमानतीय 34(2) के दो प्रकरण जमानतीय प्रकरण 34(1)के पांच, 36(a)के दो, 36(b)के दो और 36(c)के सात प्रकरण शामिल हैं।

            बताया गया है कि नगरी के सांकरा में योगेश महादानी से 19 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 34(1) क 34(2) व 59(क) प्रकरण प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसी तरह कोपेडीह के कुंदन सोनवानी से सात लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जप्त कर 34(2) व 59(क) प्रकरण, कोरगांव के घनश्याम कमार से मदिरा साढ़े चार लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त कर प्रकरण 34(1) ख का पंजीबद्ध किया गया। कुरूद के देवेन्द ढाबा से 13 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) ख, संगवारी ढाबा स्थित फिरतू साहू से मदिरा 2.600 माल्ट जप्त कर प्रकरण 36(क), पीपरछेड़ी के बाबा ढाबा स्थित आकाश देशमुख से सात पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) क पंजीबद्ध किया गया। नारी के राकेश ढाबा स्थित मनहरण रात्रे से 2.7 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) क, चरमुडिया के स्नेहलता अग्रवाल से 3.240 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) ख पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह आबकारी अमले द्वारा भखारा के नवदीप कौर के विरूद्ध प्रकरण 36 (a), कृष्ण कुमार प्रकरण 36(b), चर्रा के हेमंत चंद्राकर प्रकरण 36(c), अरविंद साहू प्रकरण 36(ख), नारी के पीलू सोनकर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया।जाए

               दानीटोला, धमतरी के हितेश निषाद पर प्रकरण 36(c), शेषनारायन यादव पर प्रकरण 36(c), कुरूद के चंद्राकर ढाबा स्थित तुला चंद्राकर पर प्रकरण 36(c), नारी के किरण ढाबा स्थित उमेश पर प्रकरण 36(c), यादव होटल के रणबीर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। साथ ही ग्राम आबकारी अमले द्वारा बोदल बहरा के नालेे, सलोनी के जंगल और ग्राम कोपेडीह के विभिन्न स्थानों पर 5300 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

संबंधित पोस्ट

डाकुओं की छोटा रूप लुटेरे के ऊपर हुई कार्यवाही , मोबाइल छीन भागने का मामला 

hindmedianews

ग्राम पंचायत अरमरीकला मे हरेली तिहार में हुआ पारंपरिक खेलों का आयोजन.. ग्राम वासियों ने पूरे उत्साह के साथ लिया खेलों का आनंद..

Chunesh Sahu

New Education Policy 2020: पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर शुरू हो चुका है काम, रचनात्मकता, संवाद व चिंतन को मिलेगी जगह

Admin

ईंट भट्टों में खप रही इमारती लकड़ी, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल रेंगाखार वन परिक्षेत्र सहित वन मंडल कवर्धा में अवैध लकड़ी जलाने का खेल जारी, कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी नाराजगी

Sakshi Bansod

300 किलो से अधिक गांजा व 60 नशीले इंजेक्शन को कबीरधाम पुलिस ने किया भिलाई स्टील प्लांट में नष्ट 

hindmedianews

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो तस्करों से 3 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, कार भी जब्त

Sakshi Bansod