hindmedianews
Breaking News
अन्य

New Education Policy 2020: पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर शुरू हो चुका है काम, रचनात्मकता, संवाद व चिंतन को मिलेगी जगह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। नई शिक्षा नीति को भले ही अब मंजूरी मिली है, लेकिन पाठ्यक्रम में बदलाव का काम पहले ही शुरू हो चुका है। फिलहाल नेशनल कैरीकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) को तैयार किया जा रहा है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत पाठ्यक्रम की कोर विषय वस्तु की पहचान करना और कौन सी ऐसी विषय वस्तु जिसे हटाया जा सकता है, उसे पहचाना है। वैसे भी इन नीति को लागू करने का सबसे पेचीदा पहलू स्कूलों के लिए नया पाठ्यक्रम तैयार करना है। यही वजह है कि सरकार भी इसे लेकर पूरी सतर्कता के साथ ही आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

कोर विषयवस्तु को छोड़कर बाकी कोर्स को किया जाएगा कम

फिलहाल नीति में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर जो प्रावधान किया गया है, उसके तहत कोर विषय वस्तु को छोड़कर पाठ्यक्रम के बाकी हिस्से को कम करना है। साथ ही इनमें ऐसी विषयवस्तु शामिल करना है, जो ज्यादा रचनात्मक के साथ संवाद, चिंतन और तार्किक क्षमता को बढ़ाने वाला हो। नीति का मानना है कि मौजूदा समय में जो विषयवस्तु है, वह इन चीजों से दूर रखते हुए बच्चों में सीखने की क्षमता को कुंद करने वाली है। ऐसे में वह स्वयं खोजकर सीखने और विश्लेषण करने जैसे विषयों से कोसो दूर हो जाते है। उनका ध्यान सिर्फ चीजों को रट लेने पर ही केंद्रित हो जाता है। इससे पहले पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर 2005 में नेशनल कैरीकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) तैयार किया गया था। हालांकि इस पूरे बदलाव का जिम्मा एनसीईआरटी के ऊपर है।

संबंधित पोस्ट

*जीवन में सफलता के लिए संत कबीर ने बताएं हैं पांच बड़े सूत्र : संत निष्ठा साहेब जी* *गुरु ही शिष्य को अज्ञानता से ज्ञान की तरफ लाकर उसे परमब्रह्म परमेश्वर से परिचित कराते हैं : रंजना साहू*

Chunesh Sahu

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu

हत्या,आत्महत्या : राम आशीष उपाध्याय ने प्रेमिका सपना की कर दिया हत्या, केशकाल घाटी में फेका शव, हत्यारा की भी हुआ शव बरामद

hindmedianews

“मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती”

Chunesh Sahu

अघोरपीठ कोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शिवलिंग-चरण पादुका स्थापना पर्व

Sakshi Bansod

*मानस कथा हो या अन्य धार्मिक अनुष्ठान घर पर दीप जलाकर प्रभु को करें स्मरण : रंजना साहू* *मंचस्थ मानस मंडली राम कथा बखान कर क्षेत्र को श्रीराममय कर देते हैं : भगत यादव*

Chunesh Sahu