hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर


जारी

बालोद, 06 अक्टूबर 2025

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के 186 ग्रामों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जा रहे विशेष ग्राम सभा के दौरान विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत गुरुर विकासखंड के ग्राम बोहारडीह, पोंड, चिरचारी, कोचवाही तथा डौंडी विकासखंड के ग्राम रजही, धोबनी अ, नर्रालगुड़ा, बलोदा सहित आज जिले के कुल 27 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण तथा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत चयनित वांलिंटियर एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गांव एवं गांव में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों के मांगों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विलेज विजन कार्य योजना का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वॉक, केंद्रित सामुहिक चर्चा और गाँव का नजरी नक्शा बनाने की गतिविधियों के माध्यम से विलेज वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं जनजातीय परिवार के लोगों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

क्रमांक/725/ठाकुर

संबंधित पोस्ट

जिला स्तरीय एवं मतदान केंद्र स्तर पर 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ ऑनलाईन आयोजन  

hindmedianews

भारतीय डाक के कवर्धा उपसंभाग द्वारा किया गया कुंडा, पंडरिया में डाक चौपाल का आयोजन

hindmedianews

घर में घुसकर डराधमका महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

hindmedianews

बिग ब्रेकिंग….. कांग्रेस की पहली सूची जारी… देखिए लिस्ट

Chunesh Sahu

मोदी की गारंटी पर अमल शुरू…. साय केबिनेट में रुका हुआ 18 लाख आवास योजना की स्वीकृति

Chunesh Sahu

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

hindmedianews