hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

समाचार

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

 

ग्रामीण अपने रकबे और फसल का सूचना पटल पर कर रहे हैं अवलोकन

बालोद, 06 अक्टूबर 2025

बालोद जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खेरथा, देवरी एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खप्परवाड़ा, मुण्डरा, तवेरा तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हितेकसा, डाण्डेसरा, बोरिदकला, पेरपार, चंदनबिरही, मुड़गहन, बासिन, मोहारा, कपरमेटा, देवकोट, परसुली सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा गिरदावरी सूची का पठन किया गया। इस दौरान एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत हुए गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन कर ग्रामीणों को उनके रकबे और बोए गए फसल की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण की सूची को चस्पा भी किया गया है। जिसका ग्रामीण अवलोकन कर अपने रकबे और फसल की जानकारी ले रहे हैं।

आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में किसानों के फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल टाइम में किया गया, जिसमें खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की गई है। राज्य शासन द्वारा भू-नक्शों के जीव-रिफ्रेसिंग के पश्चात अब त्रुटिरहित फसल सर्वेक्षण संभव हुआ है। इस पहल का उद्देश्य त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करते हुए किसानों के फसलों की सटीक और तकनीकी जानकारी एकत्रित करना है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके। डिजिटल फसल सर्वेक्षण में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज की गई है। जिससे किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

 

संबंधित पोस्ट

10 महीने बाद सेंसर बोर्ड ने दी ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फिल्म को मंजूरी, सतनामी समाज की फिल्म में खुशी की लहर

hindmedianews

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews

*बारात आ रहे स्कॉर्पियो पलटी….दो की मौत..कई घायल…* पढ़िए पूरी खबर….*

Chunesh Sahu

जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 जुआड़ी पुलिस गिरफ्त में 9.25 लाख नकद व 43 मोबाइल जब्त

Sakshi Bansod

अमित पांडे गिरफ्तार : 60,000 रकम की हेरा फेरी करने पर पुलिस ने भेजा जेल 

hindmedianews

वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाने स्वास्थ्य विभाग में हुई प्रशासनिक फेरबदल

hindmedianews