hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है : रंजना साहू*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*शरद पूर्णिमा पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है : रंजना साहू*

*शरद पूर्णिमा पर ग्राम जूनवानी में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू हुई शामिल*

धमतरी- ग्राम जूनवानी में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा शिवलिंग स्थापना एवं विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विधिवत पूजन-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि शरद पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें आध्यात्मिक चेतना, शुद्धता और समाज में एकता का संदेश देता है। ग्राम जूनवानी में शिवलिंग स्थापना जैसा पुण्य कार्य समर्पण और सद्भावना का प्रतीक है। धार्मिक आयोजनों से न केवल संस्कृति का संरक्षण होता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपने संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सदैव जनआस्था, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा में जोड़ते हैं और समरसता को बल प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, युवाओं और महिलाओं का सम्मान किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, परिक्षेत्र संरक्षक प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष चौत राम साहू, चुम्मक लाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, लक्ष्मण सिंह सोनवानी, उधो राम साहू, महेश राम, आसकरण साहू, राजेश यादव, शत्रुघ्न साहू, गौतम यादव, सूरजभान साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती के साथ हुआ।

 

 

 

*रानी सती दादी मंदिर में हैं भक्तिमय वातावरण, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने लिया रानी सती दादी एवं परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी से आशीर्वाद*

धमतरी- शहर के महेंद्रा शोरूम के सामने स्थित रानी सती दादी मंदिर में इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिल रहा है, मंदिर परिसर में चल रहे प्रवास के अंतर्गत परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी की उपस्थिति ने सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया है, दूर-दूर से श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंच रहे है। इसी आध्यात्मिक वातावरण के मध्य मंदिर में एक नवीन हॉल निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह हॉल आने वाले समय में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त केंद्र बनेगा। भूमि पूजन विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी ने उपस्थित जनसमूह को अपने आशीर्वचन दिए, जिसमें उन्होंने सेवा, संयम और सच्ची श्रद्धा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना और सेवा ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने नगरवासियों से समाज में एकता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का आह्वान किया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू भी मंदिर पहुंचीं। रंजना साहू ने सर्वप्रथम रानी सती दादी के दर्शन कर नगर की खुशहाली, समृद्धि और स्वच्छता के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि रानी सती दादी और परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी की दिव्य उपस्थिति हमारे नगर के लिए सौभाग्य का प्रतीक है, इनसे मिलने वाला आशीर्वाद न केवल हमें आत्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि पूरे नगर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका विकास, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना के लिए अत्यंत आवश्यक है। रानी सती दादी मंदिर में बनने वाला नया हॉल आने वाले समय में समाज को जोड़ने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा, सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, नगर निगम के पार्षदगण और अन्य सामाजिक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

बेटे की मृत्यु का गम मे माँ ने भी तोड़ दिया दम, एक साथ चिता पर जली माँ बेटे का शव,जिसने भी देखा नही रोक सका आँसू,पुरा गाँव हुआ गमगीन,जानिए पूरी खबर….

Chunesh Sahu

*ख़बर का असर…..* *शहर की मुख्य धमनियां चमकेंगी* *महापौर के निर्देश पर विभाग ने शुरू की कार्यवाही…* *बारिश के जख्म भरते सड़कें… हिन्द मीडिया की टीम ने प्रमुखता से उठाए मुद्दे….* 

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक करेंगी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा….!

अजय महंत

ग्राम चिचबोड मे सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को समापन

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद आदेश तत्काल प्रभाव से जारी ,अतुल बरगाह बने प्रदेश सचिव: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Sakshi Bansod

*जीत का मंत्र देने प्रियंका गांधी पहुंची खैरागढ़ विधान सभा…. जालबांधा में आमसभा…*

Chunesh Sahu