hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद आदेश तत्काल प्रभाव से जारी ,अतुल बरगाह बने प्रदेश सचिव: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती और किसान हितैषी गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुखपाल सिंह खैरा, राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश यादव शुक्ला तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेता दीपक बैज, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू की अनुशंसा विशेष रूप से शामिल रही। संगठनात्मक स्तर पर इन सिफारिशों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके पश्चात राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस श्री मनोज नायर और श्री राम मोहन बरुआ की स्वीकृति प्राप्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी हुए। आदेश के तहत अतुल बरगाह सहित चयनित पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

कांग्रेस संगठन के भीतर इस नियुक्ति को प्रदेश में किसान मोर्चा की गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

07 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

hindmedianews

मतगणना शुरू होने के घंटों बाद भी जानकारी ना देने से पत्रकारों ने किया हंगामा: सामने आई निर्वाचन आयोग की लापरवाही

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में बदलाव ,अब 1 नवंबर को आएंगे रायपुर, राज्योत्सव समारोह में करेंगे शिरकत

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का ‘फाइनल हिसाब’ करेंगे अमित शाह! हिडमा–बसवराजू ढेर, अब सिर्फ 150 बचे नक्सली

Sakshi Bansod

जनता कांग्रेस ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं किसानों की परेशानियों के सम्बंध में कबीरधाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

hindmedianews

शारीरिक शोषण करने वाला को पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

hindmedianews